Hanuman Chalisa

झड़ते बालों से हैं परेशान तो ये 5 चीज़ें भूल कर भी ना खाएं

WD Feature Desk
बालों के झड़ने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं, जिनमें स्ट्रेस का बढ़ना, हार्मोनल बदलाव और पोषक तत्वों की कमी प्रमुख है। लेकिन कुछ ऐसी चीज़े है जिनसे परहेज़ करने से बाल झड़ने की समस्या खत्म हो सकती है। आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनको खाना बंद करने से बाल झड़ने की समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है।  
 
1. जंक फूड

यह जंक फूड आपके शरीर के साथ आपके बालों की सेहत पर भी काफी बुरा असर डालते हैं। जंक फूड का सेवन हमारे पेट के स्वास्थ्य के लिए तो काफी हानिकारक माना ही जाता है और हमारे पाचन का सीधा सम्बन्ध हमरे शरीर के स्वास्थ से है। इसीलिए बगर आपके बाल झड़ रहे हैं तब खासतौर पर आपको जंक food से परहेज़ करना चाहिए।
 
2. चीनी

Diwali Sweets

यदि आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए। बहुत अधिक चीनी का सेवन बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा चीनी का सेवन करने से डायबिटीज और मोटापा जैसी समस्याएं तो होती ही हैं। वहीं रिसर्च से पता चलता है कि बहुत अधिक रिफाइंड शुगर का सेवन करने से हमारे बालों में झड़ने की समस्या हो सकती है।
 
3. हाई ग्लाइसेमिक फूडऐसे खाद्य पदार्थ जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है उनका सेवन हमारी सेहत के साथ-साथ हमारे बालों के लिए भी काफी हानिकारक साबित होता है। दरअसल ऐसा खाना खाने पर शरीर को ज्यादा मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन करना पड़ता है। इसकी वजह से हमारे शरीर में इंसुलिन का संतुलन बिगड़ जाता है। इन्सुलिन का असंतुलन हेयर फॉल का कारण भी बनता है।
 
4. अल्कोहल ड्रिंक्स
ऐसे ड्रिंक्स जो अल्कोहल से युक्त हैं हमारे बालों की सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। हमारे बालों में मौजूद कैरोटीन प्रोटीन बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन अल्कोहल का सेवन करने पर इसका असर बालों पर काफी बुरा पड़ता है। जिसके कारण बालों में कैरोटीन की मात्रा कम हो जाती है। इसके चलते बाल कमजोर होने लगते हैं और बालों में झड़ने की समस्या हो सकती है।
 
5. कच्चा अंडा

अंडे हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चा अंडा हमारे बालों की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल एग व्हाइट बायोटीन के कारण बनता है और बायोटीन कैरोटीन के प्रोडक्शन पर प्रभाव विपरीत डालता है। जिससे हमारे बालों की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है।
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

अगला लेख