shradh paksha
✕

दीपावली पर दमकती त्वचा के 5 उपाय, जरूर आजमाएं

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (12:46 IST)
त्योहारों के समय साफ-सफाई और खान-पान का दौर ही कुछ ऐसा होता है, जिसका असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है। गंदगी की चपेट में आने से त्वचा खराब हो सकती है और तेल व मसालेदार खानपान से पिंपल्स का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में यह 5 उपाय करेंगे आपकी मदद, दमकती त्वचा के लिए - 
 
1 क्लिंजिंग - त्वचा की सफाई पर विशेष ध्यान दीजिए, ताकि गंदगी उसपर अपने पैर न जमा सके। त्वचा की सफाई के लिए आप कच्चे दूध का प्रयोग कर सकते हैं या फिर बाजार में उपलब्ध क्लिंजर का प्रयोग भी कर सकते हैं।
 
2 स्क्रबिंग - त्वचा पर जमी मृत त्वचा की पवरत हटाने और खुरदुरापन दूर करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। अगर स्क्रम बेहद माइल्ड है, तो इसे रोजाना प्रयोग कर सकते हैं, अन्यथा सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग बेहतर होगा।
 
3 मसाज - ऑइल या मसाज क्रीम से त्वचा की मसाज करें, ताकि त्वचा में नयापन दिखाई दे। आप चाहें तो इसके लिए कोल्ड क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा में नेचुरल चमक पैदा करने में मदद करेगा।
 
4 फेस पैक - फेस पैक के इस्तेमाल से आप त्वचा को रिस्टोर कर सकते हैं। साथ ही त्वचा में कसाव लाने के लिए भी यह एक बेहतरीन तरीका है। त्वचा के प्रकार के अनुरूप फेस पैक का चयन करें। बेसन, हल्दी, नीम पैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
 
5  खान-पान - इस मौसम में तेल मसाले वाली चीजें खाने से जरा परहेज ही रखें, वरना इसका असर आपकी त्वचा पर नजर आएगा। फ्रूट्स, जूस, सब्जियां, स्प्राउट्स का सेवन खूब करें। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख