sundarkand

ऑइली स्किन वालों के लिए, इस दीपावली और भाई दूज पर तैयार होने के ब्यूटी टिप्स

Updated: सोमवार, 1 नवंबर 2021 (10:16 IST)
इस त्योहारी सीजन यानी कि दिवाली और भाई दूज के मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, लेकिन आपकी स्किन ऑइली है तो मेकअप करते हुए आपको सावधानी बरतनी होगी। ऑइली स्किन पर मेकअप करते हुए पिंपल होने का खतरा होता है क्योंकि यह स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती है और चुनिंदा सौंदर्य प्रसाधन ही इस स्किन को सूट करते है।
 
आइए, जानये हैं ऑइली स्किन की देखभाल और मेकअप के टिप्स - 
 
1. ऑइली स्किन को साफ करने के लिए नींबू और हल्दी युक्त क्लिंजर का उपयोग करें, ताकि त्वचा से तेल कम हो सके। आप चाहें तो कच्चे दूध में नींबू का रस मिलाकर त्वचा का साफ कर सकते हैं।
 
2. इस तरह की त्वचा पर टोनर का प्रयोग करना हमेशा फायदेमंद होता है। यह तैलीय त्वचा में तेल का संतुलन बनाए रखने में कारगर है। वहीं इससे चेहरे पर कसावट भी आएगी।
 
3. त्वचा पर अगर पिंपल्स हैं, तो मेकअप से पहले पिंपल करेक्टर किट का प्रयोग करें। इसके अलावा कंसीलर का उपयोग करके आप अपने चेहरे के दाग धब्बे छुपा सकते हैं।
 
4. हमेशा मिनरल मेकअप बेस का प्रयोग करें। तैलीय त्वचा के लिए यह बेहतर होता है और किसी भी प्रकार की एलर्जी या रिएक्शन होने से यह त्वचा को बचाने में मदद करता है।
 
5. तैलीय त्वचा के लिए एक बेहतर उपाय यह है कि क्लींजिंग मिल्क और टोनर का प्रयोग करने के बाद, मेकअप से पहले त्वचा पर बर्फ की मसाज करें। इस तरह से मेकअप देर तक टिकेगा और ऑइल का बेलेंस बना रहेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख