ramcharitmanas
✕

Navratri 2020 : गरबे के लिए 5 आसान सी हेयर स्टाइल

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (19:07 IST)
नवरात्रि के दौरान सभी 9 दिनों में कैसी हेयर स्टाइल बनाएं, यह एक बड़ा सवाल बन जाता है। आप हर दिन अलग दिखना चाहती हैं जिसके लिए आप काफी पहले से तैयारियां करती हैं, सभी दिनों के लिए अलग-अलग ड्रेसेस तैयार रखती हैं, ऐसे में कौन सी ड्रेस के साथ कैसी हेयर स्टाइल हो कि आप आकर्षण केंद्र बन जाएं, यह एक दुविधा में डालने वाला सवाल होता है। यदि आपने पहले से किसी हेयर स्टाइल को ट्राय करके नहीं देखा हो, तब अंतिम समय में आपको जल्दबाजी में कुछ नहीं सूझेगा।
 
आइए, हम आपको गरबे में तैयार होने के लिए 5 हेयर स्टाइल बताते हैं जिन्हें आप आसानी से घर पर ही ट्राय करके देख सकती हैं- 
 
1. ब्रेडेड बन : इसके लिए अपने बालों को साइड से बांटे और फिर ऊपर की ओर से थोड़े बाल लें। इन बालों की छोटी चोटी बनाएं। इसके बाद बाकी के बचे बालों का जुड़ा बनाएं।
 
2. साइड चोटी : यह नवरात्रि के सबसे आसान हेयर स्टाइल में से एक है। अपने बालों को कर्ल करें और उसके बाद बालों को एक साइड करके चोटी बनालें। अब इस साइड चोटी को आप चाहे तो फूलों, गजरे या हेयर एक्सेसरीज से सजा लें।
 
3. मेस्सी बन : इसके लिए सीर के ऊपर एक पफ बनाएं वरना आपके बाल चपटे लगेंगे। अब बालों की पोलीटेल बनाकर जुड़ा बनालें। जूड़े को फूला हुआ दिखाने के लिए इसे थोड़ा खींचे।
 
4. पफ और वेव्स : यह बेहद आसान सा हेयर स्टाइल है लेकिन खूबसूरत लगता है। इसके लिए बालों में ऊपर की ओर एक पफ बनाएं और बाकी बचे बालों को कर्ल या स्ट्रैट करके खुला छोड़ दें। इसके साथ मांग टीका लगाएं।
 
5. गजरे के साथ जूडा : इसके लिए एक साधारण सा जुड़ा बनाकर उसमें ताज़ा गजरा लगा लें। गरबे खेलते हुए यह बहुत सुदंर लगता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख