Hanuman Chalisa
✕

Lockdown Beauty Tips: घर पर ऐसे करें facial

Updated: बुधवार, 12 मई 2021 (17:05 IST)
चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए इसकी सही देखभाल की भी जरूरत होती है और इसके लिए सही समय पर चेहरे पर फेशियल करना भी जरूरी है। लेकिन इस वक्त जब लॉकडाउन चल रहा है तो पार्लर में जाकर फेशियल करना तो मुमकिन है नहीं। लेकिन इस बात से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप घर में भी पार्लर जैसा फेशियल कर सकती हैं।
 
तो आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स जिसे अपनाकर आप घर में कर सकती हैं फेशियल।
 
सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से पीछे बांध लें ताकि वे फेशियल करते समय चेहरे पर न आएं।
 
अब चेहरे को वॉश कर लीजिए। इसके लिए आप अपना फेसवॉश भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
इसके बाद कच्चा दूध लें और इससे अपने चेहरे पर मसाज करके कॉटन से अपनी त्वचा को पोंछ लें।
 
इसके बाद बारी आती है स्क्रब की। इसके लिए आप चावल का आटा लें और इसमें 1 चम्मच दही और कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं और इससे अपने चेहरे पर स्क्रब करें।
 
अब चेहरे को साफ पानी से धों लें और 1 कटोरी में 2 चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद लें। इससे अपने चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करें। अच्छी तरह से मसाज करने के बाद चेहरे को कॉटन से क्लीन कर लें या आप पानी से चेहरे को साफ भी कर सकती हैं। अब चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ लें।
 
अब बारी आती है स्टीम की। इसके लिए पानी गर्म करें और उसमें रूमाल या छोटा टॉवेल डालकर अपने चेहरे पर स्टीम लें।
 
इसके बाद लास्ट में अपने चेहरे पर फेसपैक लगाएं।
 
फेसपैक बनाने के लिए
 
1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच आटा और इसमें कुछ बूंदे नींबू की मिलाएं। टमाटर का रस इनमें अच्छी तरह मिला लें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद साफ पानी से चेहरे धो लें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख