sundarkand
✕

हेयर कंडीशनर से जुड़ी ये जरूरी बातें क्या जानती हैं आप?

Updated: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (14:28 IST)
शैम्पू के बाद कंडीशनर तो आप अक्सर लगाती होंगी, लेकिन क्या आपको पता है कि कंडीशनर को और भी कई तरीकों से बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए, जानते हैं कंडीशनर से जुड़ीं कुछ काम की और दिलचस्प बातें- 
 
1. हेयर स्टाइलिंग के लिए भी आप कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप हाथ में थोड़ा सा लिव-इन कंडीशनर लें और उसे गीले बालों में लगा लें, अब बालों को कंघी से स्टाइल कर लें। लेकिन ऐसा कभी-कभी इमर्जेंसी में करना ही सही है, हमेशा ऐसा करने से बालों को नुकसान होगा।
 
2. कंडीशनर आपके हेयर फॉलिकल्स को हाइड्रेट करता है, खासतौर से सर्दियों के मौसम में जब आपके बाल और स्कैल्प रूखे हो जाते हैं।

3. यदि आपको ऐसा लगे कि दिन-ब-दिन आपके सिर की त्वचा ड्राई होती जा रही है, तो आप बिना शैम्पू किए भी बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल प्रयोग कर सकती हैं।
 
4. अगर आपके बाल काफी पतले हैं, तो आप शैम्पू करने से पहले भी बालों की कंडीशनिंग कर सकती हैं। ऐसा करने से बालों में वॉल्यूम आता है।
 
5. अलग-अलग बालों के लिए अलग-अलग कंडीशनर होते हैं। सभी कंडीशनर हर तरह के बालों पर सूट नहीं होते हैं।
 
6. कंडीशनर को बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे आपके बालों की क्वालिटी खराब हो सकती है।
 
7. जड़ों में कंडीशनर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि आपका स्कैल्प खुद ही ऑइल उत्पन्न करता है। यदि आप स्कैल्प पर कंडीशनर लगाते हैं तो आपकी स्कैल्प के ऑइल उत्पादन का संतुलन बिगड़ जाता है।

ALSO READ: खूबसूरती के तीन पुराने साथी पुदीना-आलू-टमाटर

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

अगला लेख