sundarkand

चेहरा धोते वक्त भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

Updated: शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (16:40 IST)
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पूरे दिन में कई बार चेहरा धोते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें नहाने के अलावा एक बार भी चेहरा धोने में आलस्य आता है। आप चाहे इनमें से जैसे भी हो लेकिन अगर अपने चेहरे की त्वचा की परवाह करते हैं तो कम से कम आपको सही तरीके से चेहरा धोना तो आना ही चाहिए।
 
आइए, जानते हैं कि चेहरा धोने का सही तरीका क्या है और इसे धोते वक्त कौन सी गलतियां आपको नहीं करनी चाहिए -
 
1. कई लोग चेहरा धोने के लिए बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, ऐसा करने से आपकी स्किन पर रूखापन और झुर्रियां जल्दी आ सकती है। आपको हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से ही अपने चेहरे को धोना चाहिए। 
 
2. कई लोग जहां जो साबुन मिल जाए उसी से अपना चेहरा धो लेते हैं। कोई भी साबुन लगा लेना आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपको अपनी त्वचा के हिसाब से सही साबुन व फेसवॉश का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
 
3. कई लोग जब बाहर से घर लौटते हैं तब भी चेहरा नहीं धोते, न ही सोने से पहले धोते हैं। ऐसा करना गतल है क्योंकि आपके चेहरे पर दिन भर की गंदगी और धूल जमा रहती है, और यदि इसे न धोया जाए तो ये त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर देती है।
 
4. जब भी आप चेहरे पर स्क्रब व क्रीम लगा रहे हो, तब आपको मालिश करते हुए उंगलियां ऊपर की तरफ घुमाना चाहिए। नीचे की तरफ घुमाते हुए मालिश करने से त्वचा लटकने लगती है।
 
5. आप लड़के हो या लड़की हफ्ते में एक बार त्वचा को स्क्रब जरूर करें।
 
6. चेहरा धोने के बाद कभी भी उसे तौलिए से रगड़ कर नहीं पोंछें, बल्कि हल्की-हल्की थपकी देकर पोंछे।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख