Hanuman Chalisa

Skin Care Tips : ब्यूटी के लिए कोकोनट ऑइल है सबसे बेहतर, जानिए 5 टिप्स

Updated: मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (18:47 IST)
नारियल हमारे लिए प्रकृति का उपहार है। नारियल हमारी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है लेकिन हम उसके गुणों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।
 
हम यहां आपको बता रहे हैं कि आप नारियल तेल से किस प्रकार सुन्दरता पा सकते हैं।
   
* प्राइमर के रूप में प्रयोग करें - जब आप बाहर जाने के लिए तैयार हों तब आप फाउंडेशन लगाने से पहले नारियल तेल को प्राइमर के तौर पर लगाएं। इसकी सिर्फ कुछ बूंदें अपने चेहरे पर थपका कर पूरे चेहरे पर फैला लें। यह फाउंडेशन के लिए बेस का काम करेगा और साथ ही चेहरे को मॉइश्चराइजर भी प्रदान करेगा। आप इसे चिक बोन पर थोड़ा ज्यादा लगा सकतीं हैं जिससे यह हाईलाइट हो जाए।
 
* बालों के लिए है संजीवनी बूटी- नियमित रूप से नारियल तेल का प्रयोग बालों की खूबसूरती को बढ़ाता है। उन्हें अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाता है और उन्हें नरम और सिल्की बनाता है। डस्ट, प्रदूषित वातावरण से बचाता है। आपके बालों को प्रोटीन देता है और उन्हें मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बनाता है। यह आपके बालों से दो मुंहे बालों वाली समस्या को पूरी तरह समाप्त करने का अद्भुत काम कर सकता है। 
 
* आपकी त्वचा के लिए-  यदि आप अपनी त्वचा से प्यार करते हैं तो नारियल तेल आपके लिए कुंजी है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और प्रदूषण से बचाता है। बदलते मौसम में त्वचा की रक्षा करता रहता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है। नारियल तेल का त्वचा को डिटॉक्सीफाय करता है, इसलिए नहाने के बाद नियमित रूप से त्वचा पर नारियल तेल लगाएं। 
 
* बॉडी स्क्रब बनाएं- नारियल तेल में शक्कर मिलाएं और पूरे शरीर पर धीरे-धीरे रगड़ें और धो लें। आप पाएंगे अपनी त्वचा पर जादुई चमक। 
 
* मेकअप रिमूवर के रूप में- नारियल तेल सबसे अच्छा क्लिंज़र माना जाता है। मेक अप उतारने के लिए एक कॉटन पैड पर तेल लें और मेकअप रिमूव करें। यह मेकअप तो हटाएगा ही साथ ही त्वचा के भीतर से गंदगी और बैक्टीरिया भी हटाएगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख