sawan somwar

Benefits Of Yogurt : बालों की समस्या के हिसाब से अलग है दही लगाने का तरीका, जरूर जानिए

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (07:44 IST)
अधिकतर लोग खाने के बाद दही का सेवन करना पसंद करते हैं। दही आपके स्वास्थ्य के लिए जहां लाभकारी है, वहीं यह आपकी सुंदरता को निखारने व खूबसूरत शाइनी बालों की चाहत पूरी करने के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। ज्यादातर लोग बालों को सॉफ्ट करने, रूसी, बालों के झड़ने जैसी तमाम समस्याओं से निजात पाने के लिए दही का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन साधारण तरीके से बालों में दही लगाने से आपको वैसा फायदा नहीं मिल पाता, जैसा कि आप सोचते हैं।
 
दही के इस्तेमाल आपको किस तरह से करना चाहिए, इस बारे में भी आपको सही जानकारी होनी जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि किस तरह से करें दही का इस्तेमाल-
 
सॉफ्ट और शाइनिंग बालों के लिए-
 
बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए 1 कटोरी दही में 2 से 3 चम्मच शहद मिलाकर इसे अच्छी तरह से फेंटकर अपने बालों में लगाएं। इसके बाद इसे कम से कम 20 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। फिर पानी से बालों को धो लें। यह पैक आप सप्ताह में बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
बालों की कंडीशनिंग के लिए
 
दही में मेहंदी मिला लें। इसमें नींबू का रस मिलाकर रातभर भिगोकर रख दें और सुबह इसका इस्तेमाल करें। इसे लगाकर कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें। यह नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। इसे आप सप्ताह में 1 बार लगा सकते हैं।
 
रूसी से निजात पाने के लिए दही
 
रूसी से निजात पाने के लिए आप दही में नींबू का रस मिला लें। इसे अच्छी तरह से फेंटकर अपने बालों में लगाएं। 20 से 25 मिनट इसे लगाकर छोड़ दें। इसे आप हफ्ते 2 बार लगा सकते हैं।
 
बालों के झड़ने पर दही
 
बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो दही में कड़ी पत्तियां मिला लें और इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। आप चाहें तो कड़ी पत्तियों को सुखाकर इसका पावडर दही में मिला सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप सप्ताह में 3 बार कर सकते हैं।
 
बालों की ग्रोथ के लिए
 
दही में शहद और केला मिला लें। इसका अच्छा पेस्ट बना लें। इसे आप मिक्सर में भी पीस सकती हैं ताकि ये अच्छी तरह से मिक्स हो जाए। फिर इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बालों को धो लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख