Daily Horoscope
✕

एलोवेरा का इस्तेमाल केवल खूबसूरती ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (12:34 IST)
अगर आप एलोवेरा को बाहरी त्वचा पर लगाते हैं तो आपको कई सौंदर्य लाभ मिलते हैं, लेकिन यदि इसका सेवन किया जाए तो आपको कई तरह के सेहत लाभ भी मिलेंगे। आइए, जानते हैं एलोवेरा के सेवन होने वाले फायदे-
 
1. एलोवेरा में 18 धातु, 15 एमीनो एसिड और 12 विटामिन मौजूद होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती हैं। यह खाने में बहुत पौष्टिक होता है। इसका सेवन उतना ही लाभप्रद होता है जितना की इसे बहारी त्वचा पर लगाना। इसकी कांटेदार पत्तियों को छीलकर एवं काटकर रस निकाला जाता है। अगर 3-4 चम्मच रस सुबह खाली पेट ले लिया जाए तो दिन-भर शरीर में शक्ति व चुस्ती-स्फूर्ति बनी रहती है।
 
2. एलोवेरा में एंटी बैक्टेरिया और एंटी फंगल गुण होते है। इस वजह से छोटी-मोटी चोट, जलने-कटने पर व किसी कीड़े के काटने पर इसके जेल को प्रभावित जगह पर लगाया जा सकता है।
 
3. एलोवेरा खून में शर्करा के स्तर को बनाए रखता है। बवासीर, डायबिटीज, गर्भाशय के रोग, पेट की खराबी, जोड़ों का दर्द व फटी एडियों  के लिए यह लाभप्रद है।
 
4. एलोवेरा का सेवन खून की कमी को भी दूर करता है और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

ALSO READ: प्याज के छिलकों को न फेंकें कूड़ेदान में, इनके इस्तेमाल से पाएं बेहतरीन सेहत और सौंदर्य लाभ

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख