1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. Beauty Top Tipes
Written By

त्वचा में निखार लाए ब्यूटी फेस पैक

ब्यूटी फेस पैक
धूप से हुई सांवली त्वचा में फिर से निखार लाने के लिए नारियल पानी, कच्चा दूध, खीरे का रस, नींबू का रस, बेसन और थोड़ा-सा चंदन का पावडर मिलाकर उबटन बनाएं। इसे नहाने के एक घंटे पहले लगा लें। सप्ताह में दो बार करें। सांवलापन खत्म होकर त्वचा स्निग्ध होकर फेयर होने लगेगी। 
 

 
यदि चेहरे पर चेचक, छोटी माता या बड़ी फुंसियों के दाग रह गए हैं तो दो पिसे हुए बादाम, दो चम्मच दूध और एक चम्मच सूखे संतरों के छिल्कों का पावडर मिलाकर आहिस्ता-आहिस्ता फेस पर मलें और छोड़ दें।  
 
शहद में कुछ मात्रा में केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस लेप को आंखों के नीचे के काले घेरों पर लगाएं। अरंडी का तेल आंखों के आसपास के काले घेरे पर लगाने से काले घेरे समाप्त होते हैं। 
 
आलू के रस को आंखों के आसपास लगाने से आंखों के काले घेरे साफ होते हैं।