Daily Horoscope

इन आसान टिप्स से पाएं खूबसूरत और निखरी त्वचा

Updated: सोमवार, 18 जनवरी 2021 (18:16 IST)
यदि आपको ऐसा लगता है कि चीनी केवल खाने-पीने के पदार्थ में इस्तेमाल होती है तो अब आप अपनी सोच बदल सकते हैं, क्योंकि यह केवल आपके मुंह में मिठास ही नहीं घोलती है, बल्कि आपकी त्वचा की खूबसूरती को निखारने का भी काम करती है। आइए जानते हैं कि कैसे चीनी का इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा निखार सकते हैं....  
 
1. चेहरे से मृत त्वचा हटाने के लिए आप चीनी का उपयोग कर सकते हैं। थोड़ी सी चीनी में नींबू का रस और जैतून का तेल मिलाएं और अब इस मिश्रण को हल्के हाथ से चेहरे या अन्य जगह जहां पर डेड स्कीन हो, वहां पर मसाज करें।  
 
2. यदि आपको चेहरे पर ग्लो लाना है तो आप थोड़ी सी चीनी में कॉफी पॉवडर मिलाएं। अब इससे चेहरे की मसाज करें।  
 
3. यदि आपको शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स या निशान हैं तब आप चीनी में थोड़ा शहद, कॉफी व बादाम का तेल मिलाकर लेप बना लें। अब इस लेप को निशान वाली जगह पर लगाएं।  
 
4. चीनी से घर पर ही वैक्स तैयार किया जा सकता है। चीनी में नींबू का रस मिलाकर गर्म करें। अब इसे हल्का गुनगुना हो जाने पर शरीर के उन हिस्सों पर लगा लें जहां अनचाहे बाल हों। अब त्वचा पर लगे इस वैक्स को पट्ट‍ियों से खिंच दें। इससे अनचाहे बाल भी साथ में निकल जाएंगे।
 
5. चीनी से होंठ को गुलाबी बना सकते हैं। पिसी हुई शक्कर में नारियल तेल और नींबू का रस मिलाकर होंठों पर हल्के हाथ से स्क्रब करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख