Hanuman Chalisa

हाथों और चेहरे की समान रंगत पाने के लिए इस रूप चौदस पर आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (16:26 IST)
क्या आप नहीं चाहते कि आपके हाथ भी आपके चेहरे की तरह ही खूबसूरत दिखें? लेकिन अक्सर होता ये है कि हाथों की त्वचा का रंग शरीर की त्वचा के रंग से गहरा हो जाता है, क्योंकि हाथों से आप दिनभर कुछ न कुछ काम करते रहते हैं, इनमें ज्यादा धूल-मिट्टी लगती है और ये पूरे समय हवा के संपर्क में रहते हैं। हवा भी ऐसी, जो आजकल काफी प्रदूषित है।
 
आइए, आपको हम कुछ आसान से घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें आजमाने पर आपके हाथों का रंग भी आपके चेहरे की ही तरह निखर जाएगा।
 
1 कच्चा दूध - त्वचा का रंग साफ और हल्का करने के लिए कच्चा दूध बहुत अच्छा होता है। बस आपको कच्चे दूध से अपनी त्वचा को मसाज करना है। कुछ ही दिनों में आप अपने हाथों को गोरा और खूबसूरत पाएंगे।
 
2 नींबू - नींबू में सीट्रि‍ए एसिड पाया जाता है जो त्वचा पर छाई हुए काली परतों को साफ कर त्वचा के रंग को हल्का कर देता है। इसके लिए नींबू को हाथों पर रगड़ना या फिर नींबू के रस में नमक या शकर को मिलाकर स्क्रब करना बेहद फायदेमंद होगा।
 
3 टमाटर का रस - टमाटर के रस में जरा सा नींबू निचोड़कर अपने हाथों पर लगाइए और कुछ देर बाद अच्छी तरह से इसकी मसाज कीजिए। मसाज के बाद आपको त्वचा के रंग में अंतर समझ आएगा। इसे सप्ताह में दो बार करें।
 
4 आलू का रस - कच्चे आलू का रस निकालकर हाथों पर लगाकर रखें। लगभग 20 मिनट तक इसे हाथों पर लगा रहने दें फिर पानी से धो लें। आपकी त्चा की रंगत हल्की हो जाएगी। ऐसा सप्ताह में दो या तीन बार करें।
 
5 बेसन - चने की दाल का पिसा हुआ आटा जिसे बेसन कहा जाता है, आपके हाथों को निखारने में मदद करेगा। बेसन में कच्चा दूध और हल्दी मिलकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को हाथों पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और धो लें। फर्क साफ नजर आएगा।

 
ALSO READ: बेडौल बॉडी, ऐसे होगी आधी, 9 काम की बातें

ALSO READ: क्या आप लड़के हैं और शादी करने जा रहे हैं, तो हो जाएं तैयार इन 6 बदलावों के लिए
ALSO READ: क्या आप लड़के हैं और शादी करने जा रहे हैं, तो हो जाएं तैयार इन 6 बदलावों के लिए

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

अगला लेख