Hanuman Chalisa

Beauty Tips : oily skin से है परेशान तो आपनाएं ये आसान 5 उपाय

Updated: शनिवार, 28 मार्च 2020 (14:17 IST)
अगर आपकी त्वचा ऑइली यानि तैलीय है तो यह पिंपल्स और मुहांसे पैदा कर सकती है। कई बार अधि‍क तेल, घी या मसालेदार भोजन से या फिर मौसम के बदलने पर भी त्वचा ऑइली हो जाती है जिसका खामियाजा आपको तवचा की गंदगी और मुहांसों के रूप में उठाना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए जानें यह 5 टिप्स - 
 
1 मुलतानी मिट्टी - ऑइली स्किन से निजात पाने का सबसे आसान और घरेलू उपाय है, मुलतानी मिट्टी। इसे गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
 
2 दही - दही भी आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करेगा। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इसे बेसन के साथ मिलाकर लगाएं।
 
3 आलू - आलू का रस निकालकर चेहरे पर लगाएं और सूखने दें, या फिर आलू को पीसकर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं ।
 
4 नींबू - नींबू अम्लीय होता है, जो त्वचा से तेल को आसानी से साफ करता है। बेसन में नींबू निचोड़कर पक बनाएं और चेहरे पर लगाएं।
 
5 अंडा - अंडे का सफेद भाग निकालकर उसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे न केवल अतिरिक्त तेल साफ होगा बल्कि त्वचा की चमक भी बढ़ेगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख