shradh paksha
✕

Beauty Tips : Facial की अधिकता स्कीन के लिए होती है नुकसानदायी

Updated: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 (16:03 IST)
स्कीन को खूबसूरत और फ्लॉलेस बनाने के लिए महिलाएं फेशियल का रुख करती हैं। अधिकतर लोगों का मानना होता है कि फेशियल से स्कीन पर ग्लो आता है और त्वचा स्वस्थ और सुंदर बनी रहती है।
 
यह बात सच है कि फेशियल हमारी स्कीन को क्लीन रखने में बहुत मदद करता है और इसकी सहायता से हम तरोताजा भी महसूस करते हैं। लेकिन अति किसी भी चीज की बुरी होती है। यदि आप भी बहुत ज्यादा फेशियल करवाती हैं और आपको यह लग रहा है कि ऐसा करने से आपकी स्कीन में ग्लो आएगा तो यहां आप गलत हैं, क्योंकि बहुत ज्यादा फेशियल आपकी स्कीन में कई तरह की परेशानी ला सकता है।
 
तो आइए, जानते हैं कि अधिक फेशियल से किस तरह की परेशानी आपकी त्वचा को झेलनी पड़ सकती है?
 
मुंहासे- यदि आप अधिक फेशियल लेती हैं, तो पिंपल की समस्या आपको आ सकती है, आपके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल सकते हैं, जो आपके क्लीन चेहरे की चाहत को कम कर सकते हैं, क्योंकि फेशियल के बाद चेहरे के रोम छिद्र (पोर्स) खुल जाते हैं और चेहरा ऑइली होने की वजह से मुंहासे की समस्या आम हो जाती है।
 
त्वचा में एलर्जी- हमने अक्सर देखा है कि कुछ लोगों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, वहीं फेशियल के दौरान कई तरह के प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो कभी आपके चेहरे को सूट करता है तो कभी नहीं। यही वजह होती है कि आपकी त्वचा पर एलर्जी की, इसलिए इस बात का ध्यान अवश्य रखें।
 
केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल- फेशियल के दौरान कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है और जितना हम फेशियल करवाएंगे, उतना ही इसका इस्तेमाल हमारी त्वचा पर होगा जिस वजह से हमारी स्कीन को नुकसान पहुंच सकता है। और वैसे भी केमिकल प्रोडक्ट हमारी स्कीन के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख