ramcharitmanas
✕

skin care : सावधानीपूर्वक करें सही कॉस्मेटिक्स का चुनाव, चेहरे की स्कीन टोन का भी रखें ख्याल

Updated: गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (10:18 IST)
सही कॉस्मेटिक्स का चुनाव हमारी ब्यूटी केयर और सुंदरता के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि कॉस्मेटिक्स का गलत चुनाव हमारे मेकअप से लेकर हमारी स्कीन समस्या तक हमें परेशानी में डाल सकता है। कॉस्मेटिक्स लेते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए, कैसे सही कॉस्मेटिक का चयन करना चाहिए, इन तमाम सवालों के जवाब आइए जानते हैं।
 
कॉस्मेटिक की एक्सपायरी डेट का रखें ख्याल : जब भी आप शॉपिग करने जाती हैं, तो क्या प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट पर ध्यान देती हैं? यदि नहीं, तो इस पर ध्यान देना शुरू करें। कभी भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट देखना जरूरी होता है, वरना यह आपको स्कीन से जुड़ी दूसरी समस्या पर डाल सकती है।
 
केमिकल प्रोडक्ट्स को रखें दूर : हमारी त्वचा बहुत नाजुक होती और केमिकल प्रोडक्ट्स हमारी त्वचा पर बुरा प्रभाव डालते हैं और धीरे-धीरे ये हमारी स्कीन को शुष्क बना देते हैं और हमारी त्वचा में से नेचुरल ग्लो गायब होने लगता है।
 
इसलिए जब भी आप कॉस्मेटिक का चयन करें, तब इस बात ध्यान रखें कि आपको केमिकल प्रोडक्ट से दूर रहना है। इसके लिए आपको अवेयर होने की जरूरत है। जब भी आप कॉस्मेटिक्स का चयन करें, तो सबसे पहले देखें कि इसमें किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया गया है?
 
अगर आपकी स्कीन तैलीय है, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको ऑइली प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना है इसलिए कॉस्मेटिक्स की शॉपिग करने से पहले उन प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी ले लें।
 
अपनी स्कीन टोन का रखें ख्याल : जब भी आप कॉस्मेटिक्स की शॉपिग करें, तो आपको अपने चेहरे की स्कीन टोन का ख्याल रखना जरूरी होता है। मान लीजिए आप अपने लिए फाउंडेशन लेना चाह रही हैं, तो इसे लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह आपके स्कीन टोन से मैच करता हुआ हो। एक शेड डार्कर या एक शेड लाइटर आपकी स्कीन को भद्दा बना सकते हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख