Hanuman Chalisa
✕

व्यस्त रहने वाली कामकाजी महिलाओं के लिए 'स्मार्ट ब्यूटी टिप्स'

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (15:27 IST)
अगर आप एक कामकाजी महिला है, घर और बाहर की जिम्मेदारियों को निभाते हुए इतना व्यस्त हो जाती हैं कि खुद की देखरेख करना का ज्यादा  समय ही नहीं निकाल पाती, तो ये स्मार्ट ब्यूटी टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं -
 
1. सुबह उठते ही सबसे पहले ठंडे पानी से अपना चेहरे धोएं। ये एक बेहतरीन ब्यूटी रेजिम में से एक हैं। ये एक छोटा सा, आसान काम लगता है लेकिन इससे सुबह उठते ही आपके चेहरे को कई फायदे मिल जाते हैं। ऐसा करने से आपकी त्वचा में नमी बनी रहती है और आपके खुले रोमछिद्र भी टाइट हो जाते है।
 
2. अगर आपको सुबह ऑफिस जाने और घर के काम खत्म करने की जल्दी रहती है, जिस वजह से आप बालों में शैंपू करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पाती और जल्दबाजी में कई बार शैंपू ठीक से नहीं हो पाता। तो इससे बचने के लिए आप हेयरवॉश रात को ही कर लें। इससे सुबह आपका समय बचेगा और अगर आप बालों को बांध कर सोएंगी तो सुबह आपके बाल कर्ल हो जाएंगे।
 
3. शाम को ऑफिस से लौटने के बाद रोजाना अपने हाथ-पैरों को भी पैंपर करें। इसके लिए शाम को या सोने से पहले वेसलिन या पेपरमिंट मॉइश्चराइजर को पैरों पर लगा कर सोएं।
 
4. ऑफिस से घर लौटकर भी ढ़ेर सारा काम करना होता है? ऐसे में जल्दबाजी में मेकअप तक ठीक से नहीं उतार पाती हैं, तो मेकअप रिमूवर्स के बजाय वाइप्स का इस्तेमाल करें, इससे मेकअप निकालने में बहुत कम समय लहता है और ज्यादा आसानी से निकल जाता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख