Hanuman Chalisa

ब्यूटी टिप्स : गर्मियों में कैसे चेहरा खिले गुलाब-सा

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (14:00 IST)
तेज धूप चेहरे की खूबसूरती छीन लेती है। इसलिए जरूरी है कि गर्मियों में त्वचा का खास खयाल रखा जाए। धूप में सबसे ज्यादा असर त्वचा पर पड़ता है। इसलिए उसे अधिक से अधिक केयर की आवश्यकता होती है। ऐसे में जरूरी है आप कुछ ऐसी बातों से अवगत हों, जो आपकी त्वचा की रौनक बनाए रखे। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे ही फार्मूले बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से अपनाकर अपनी त्वचा का ग्लो बढ़ा पाएँगे। 
 
सनबर्न होने पर- अगर आपका काम ज्यादातर धूप में घूमने का है तो गर्मियों में आपको सनटैन हो सकता है। धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट किरणें आपकी स्कीन की ऊपरी परत को झुलसा देती है। अगर सनबर्न ज्यादा हो गया हो या फिर स्कीन पर लाल धब्बे हो गए हों या फिर उसका रंग काला हो रहा हो तो उसे दूर करने के लिए गुलाब जल को चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा को काफी ठंडक पहुँचाता है। गुलाब जल एक स्प्रे करने वाली बोतल में डालें या फिर टिश्यू पेपर की सहायता से थपथपाते हुए लगाएं। 
 
बाद में खीरा, आलू और नीबू का रस मिलाकर थोड़ी-सी मुलतानी मिट्टी डालकर पतला पेस्ट बनाएं और उसे इफेक्टेड एरिया पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद हल्का गीला करके मसाज करें, फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे सनबर्न के निशान हल्के होकर धीरे-धीरे मिट जाएंगे।
 
सुपर फ्रेशनेस- फ्रेशनेस के लिए जरूरी है कि आप ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जिससे आप ताजगी के साथ नएपन का भी एहसास करें। आप ऐसा जेल लें, जिसमें पिपरमेंट की खुशबू हो। जब भी आप इस जेल का इस्तेमाल करेंगी तो आपको सुपर फ्रेशनेस महसूस होगी। स्कीन के डेड सेल्स हटाने के लिए लूफा का इस्तेमाल करें। 
 
चेहरे के दाग-धब्बे - चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो उन्हें हटाने के लिए थोड़ा ऑरेंज ज्यूस लेकर उसमें कपड़े को डिप करें, फिर उसे अच्छी तरह निचोड़कर अपने चेहरे पर लगा लें। इसमें विटामिन-सी होता है, जो आपकी त्वचा में चमक ला देगा। बहुत-सी महिलाओं को पेट के बल सोने की आदत होती है। इससे उनका चेहरा तकिए पर उल्टा रखे रहने से चेहरे के आसपास निशान निकल आते हैं, जो देखने में भद्दे लगते हैं। इन्हें दूर करने के लिए इन पर कंसीलर की बूँदें लगाएँ, जिससे निशान हल्के होंगे।
 
चेहरे को बनाएं अट्रेक्टिव - चेहरे पर निखार लाने के लिए जरूरी है कि ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जो त्वचा को नमी दे सकें। इसके लिए आप ऐसे मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिंस हों। साथ ही गोरेपन को बरकरार रखने के लिए फाउंडेशन का प्रयोग करें। इससे पानी की कमी दूर होगी। चेहरे पर अपने हाथों को रखें, क्योंकि आपकी उंगलियों की गर्माहट आपकी स्कीन को ब्लेंड करने में सहायता करती है या फिर जरूरत पड़ने पर प्लेन मॉइश्चराइजर से भी ब्लेंड कर सकती हैं। कई बार अधिक मेकअप या पावडर से चेहरा भद्दा लगने लगता है, जिससे स्कीन में नेचुरल आइल कम हो जाता है। यदि आप क्रीम हाइलाइटर का इस्तेमाल करेंगी तो आपका चेहरा कुंदन-सा चमकने लगेगा।

यदि आपकी आँखें थकान महसूस कर रही हों या उनमें सूजन आ गई हो तो खीरे के गोल टुकड़ों को आंखों पर रखें या फिर केफिन के लोशन से रब करें। होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लिपस्टिक के वार्म शेड्स कोरल और बेरी खिले-खिले-से लगते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख