biodatamaker

Beauty Care: क्या आप जानते हैं बादाम के तेल के सौंदर्य लाभ

Updated: बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (15:00 IST)
बादाम का तेल आपके सौंदर्य के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि बादाम के तेल में विटामिन ई व विटामिन ए होता है, जो आपके चेहरे की त्वचा को निखारने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आप सौंदर्य संबधित समस्याओं से निजात पा सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि बादाम के तेल के क्या फायदे हैं? यदि नहीं तो इस लेख को एक बार पढ़ लीजिए, तो आपको सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
 
बादाम का तेल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद मना जाता है। यदि आपकी त्वचा रूखी हो रही है तो आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। 
 
रात में सोने से पहले अगर आप बादाम के तेल को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर सोते हैं, तो यह आपकी त्वचा को सॉफ्ट रखने के लिए बेहतरीन है।
 
काले घेरों को करे दूर : अगर आप अपनी आंखों के नीचे पड़ रहे काले घेरों से परेशान हैं, तो बादाम का तेल आपकी इस परेशानी को दूर कर सकता है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले चेहरे को क्लीन करके आंखों के नीचे हल्के हाथों से बादाम के तेल को लेकर मसाज कर सकते हैं। यह आपकी आंखों के काले घेरों को दूर करने के लिए लाभदायक है।
 
होंठों की ड्राईनेस को कम करने में बादाम का तेल बहुत लाभकारी है। इसके लिए आप थोड़ा-सा बादाम तेल लेकर अपने होंठों पर लगाएं और इसे नियमित इस्तेमाल में लाएं, आप फख्र महसूस करेंगे।
 
बेहतरीन मेकअप रिमूवर : बादाम का तेल एक बहुत अच्छा मेकअप रिमूवर है। यह हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख