Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गर्मियों के मौसम में लगाएं सेब से बना ये फेस पैक, स्किन को मिलेगा भरपूर हाइड्रेशन

WD Feature Desk
मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (07:13 IST)
apple and milk face pack benefits: घरेलू नुस्खे अपनाने का सबसे बड़ा फायदा है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। त्वचा के लिए घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। चेहरे के लिए इनका इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। यह प्राकृतिक नुस्खे न सिर्फ चेहरे पर ग्लो लाते हैं, बल्कि त्वचा की समस्याओं में राहत ही देते हैं। इसी तरह बरसो पुराना नुस्खा है सेब और कच्चे दूध। यह दोनों चीज़े ही त्वचा के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए अगर इनका फेस पैक बनाकर लगाया जाए, तो यह त्वचा की कई समस्याओं मे राहत दे सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं सेब और कच्चे दूध का फेस पैक बनाने का तरीका।
 
 
सेब और दूध के फेस पैक के फायदे - Benefit of Apple and Raw Milk Face Pack Benefit In Hindi
त्वचा को हाइड्रेट रखता है
गर्मियों में हमारी त्वचा को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है। वहीं त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए दूध और सेब दोनों फायदेमंद माने गए हैं, जिससे यह फेस पैक स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। सेब में विटामिन-ई पाया जाता है, तो त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।
 
एक्ने और डार्क स्पॉट्स से राहत दे
अगर आपकी त्वचा पर भी डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या है, तो यह फेस पैक काफी असरदार साबित हो सकता है। दूध और सेब के आवश्यक गुण त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकते हैं।
 
त्वचा बनाए यूथफुल
फाइन लाइंस की समस्या में यह फेस पैक बेहद फायदेमंद माना जाता है। सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड और विटामिन-ए की अधिक मात्रा पायी जाती है, जो फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिला सकती है।
 
त्वचा में लाता है निखार
त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने के लिए सेब और कच्चे दूध का फेस पैक फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ आवश्यक विटामिन्स भी पाए जाते हैं। वहीं कच्चे दूध में एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से डेड स्किन निकालने में फायदेमंद हो सकते हैं।

ALSO READ: इम्युनिटी बढ़ाने के साथ दिन भर तरोताजा रखेंगे ये गोल्डन आइस क्यूब, जानिए कैसे तैयार करें
कैसे तैयार किया जाता है सेब और कच्चे दूध का फेस पैक
सामग्री
 
बनाने की विधि

लगाने का सही तरीका
इस फेस पैक को ब्रश या हाथों की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अब 15 से 20 मिनट तक रिलैक्स करें और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक को आप मसाज क्रीम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह से आप घर पर सेब और कच्चे दूध से फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ त्वचा में निखार आएगा बल्कि त्वचा की समस्याओं से राहत भी मिलेगी।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख