ramcharitmanas

सुंदरता बरकरार रखना चाहती हैं, तो इन 9 गलतियों को करने से बचें

Updated: शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (12:04 IST)
सुंदरता हर कोई चाहता है लेकिन रोजमर्रा में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते है जो उनकी सुंदरता की दुश्मन बन जाती है। कहीं आप भी यही छोटी-मोटी गलतियां तो नहीं कर रहें, जो आपको बाद में बहुत भारी पड़ सकती है। 
 
1. चाहे कोई भी मौसम हो, सर्दी, बारीश या गर्मी घर से बाहर निकलते ही एक अच्छे SPF वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
 
2. कभी भी मेकअप उतारने में आलस न करें, चाहे जितना ही लेट घर लौटे मेकअप उतार कर ही सोएं।
 
3. हर फल के गूदे या छिल्के को चेहरे पर रगड़ने की गलती न करें। जिस घरेलू इलाज को कभी आजमाया न हो, उसे पहले अंडरआर्म या जांघ के निचले हिस्से में लगाकर उसका असर देख लें। हर हर्बल या ऑर्गेनिक केमिकल फ्री होता है ऐसा जरूरी नहीं है।
 
4. अपने चेहरे पर मेकअप की बहुत सारी परते न चढ़ाए। कन्सीलर, फाउंडेशन, पावडर या ब्लशर न अधिक न पोतें। कम से कम मेकअप में सुंदरतम दिखना ही मेकअप की कला है। दोष और कमियां कम से कम मेकअप में छिपाने की कोशिश करें।
 
5. हमेशा ही मेकअप लगाकर न रहें, चेहरा को कई बार बिना किसी मेकअप के भी रहने दें जिससे की त्वचा के रोमछिद्रों को ताजी हवा मिल पाएं।
 
6. नहाने के तुरंत बाद सूखे टॉवेल से शरीर को बहुत रगड़ कर न पोछें। इससे त्वचा के नीचे सुरक्षित पानी भी निकल जाता है। त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए नहाने के बाद पूरे शरीर पर भरपूर मॉइश्चराइजर या बॉडी लोशन लगाएं।
 
7. एक्सफोलिएट यानी मृत त्वचा निकालने की प्रक्रिया बार-बार न दोहराएं। क्योंकि ओवर एक्सफोलिएशन से त्वचा रूखी और क्षतिग्रस्त हो जाती है। त्वचा का सुरक्षा कवच हट जाता है और वह इंफेक्शन के लिए एक्सपोज हो जाती है।
 
8.जो क्रीम आपकी बहन भाभी या सहेली को सूट हो रही हो, वही आपको भी फायदा पहुंचाए यह जरूरी नहीं है। त्वचारोग विशेषज्ञ की सलाह से ही कोई क्रीम चेहरे पर लगाएं।
 
9. भरपूर नींद लें। तनाव और चिंताओं को जीवन में स्थान न दें। इनसे सौंदर्य स्थाई तौर पर आपके साथ ही रहेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख