dharma sangrah
✕

पसीने की दुर्गंध से पाएं छुटकारा : जानें 8 तरीकें

Updated: मंगलवार, 5 जून 2018 (12:04 IST)
गर्मी का मौसम शायद ही किसी के लिए पसंदीदा मौसम में से एक हो। तीखी सूरज की किरणें, बड़े हुए तापमान में थोड़ी देर के लिए भी यदि दिन में बाहर जाने का काम पड़ जाए तो पसीना आना स्वाभाविक ही है। तीखी उमसभरी गर्मी में सभी को पसीना आता है और कुछ लोगों को हद से ज्यादा ही पसीना आने की समस्या होती है। जब भी पसीना देर तक शरीर पर रहता है तो इससे दुर्गंध आती है और यह कीटाणुओं को जन्म देता है।

कई बार तो आपके शरीर से आती दुर्गंध की वजह से दूसरे लोग आपसे दूरी जरुर बनाने लगते हैं। ऐसे में पसीने की दुर्गंध से छुटकारा पाना जरुरी हो जाता है। आइए, जानते हैं वे बातें जिनका ध्यान रखकर आप इस दुर्गंध से राहत पा सकते हैं- 
 
1. शरीर के जिन हिस्सों से आपको ज्यादा दुर्गंध आने की समस्या हो, ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले कुछ मिनटों तक उन जगहों पर बर्फ लगाकर रखें। इससे ज्यादा पसीना नहीं आएगा।   
 
2. यदि आपके पैरों के तलवों में ज्यादा पसीना आता है, तो एक टब में पानी भरें और उसमें दो चम्मच फिटकरी पाउडर डाल दें। अब इस टब में दो से पांच मिनट अपने पैरों को डुबोकर बैठें।
 
3. जो कपड़े आप पूरा दिन पहनकर बाहर गए हों वे कपड़े धोने के बाद ही अलमारी में रखें।

4. ज्यादा समय पहने और बिना धुले कपड़े अलमारी में रखने से उनमें दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं और यह दुर्गंध दूसरे साफ कपड़ों में भी पहुंच जाती है और आप समझ ही नहीं पाते हैं कि साफ-धुले कपड़ों से अजीब सी गंध क्यों आ रही है?

5. इस मौसम में सिंथेटिक कपड़े न पहनें, बल्कि सूती कपड़े ही पहनें। ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर से चिपके हुए न हों, क्योंकि तंग कपड़ों में ज्यादा पसीना आता है और इससे हवा पास नहीं हो पाती, जिससे दुर्गंध आती है।

6. शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, जरुरत पड़े तो दिन में दो बार भी नहा लें।

7. नहाने के लिए नीम या एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें।

8. तली-भुनी व मसालायुक्त चीजें इस मौसम में खाने से बचें। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख