dharma sangrah

Beauty Care Tips: बैकलेस ड्रेस पहनने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल

Updated: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (07:27 IST)
खास अवसर पर सभी महिलाएं सेलिब्रिटी की तरह ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, और बैकलेस ड्रेस काफी ट्रेंड में है। बैकलेस ड्रेस व बैकलेस ब्लाउस पहन कर आप बेहद ग्लैमरस दिख सकती हैं बशर्ते आप अपनी बैक की सही देखभाल करें। आज हम आपको बता रहे हैं कि बैकलेस ड्रेस पहनकर ग्लैमरस दिखने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा -
 
1 स्किन ट्रीटमेंट्स -
अगर आपकी पीठ का रंग एक समान नहीं होगा या उस पर ब्लैकहेड्स या दाने होंगे, तो आप बैकलेस ड्रेस में सुंदर नहीं दिख पाएंगी। अगर आपको पीठ पर निशान या अन्य कोई ऐसी समस्या है जिसे आप खुद ठीक नहीं कर पा रही हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से स्किन ट्रीटमेंट्स ले सकती है।
 
2 बैक फेशियल -
जिस तरह चेहरे का फेशियल किया जाता है उसी तरह पीठ पर भी फेशियल किया जाता है। जिसमें आपकी पीठ पर स्क्रबिंग, मसाज आदि हो जाती है। इससे पीठ साफ होती है और त्वचा पर निखार आता है।
 
3 बेसन, शहद और दूध का पेस्ट -
अगर पार्लर जाना संभव न हो तो पीठ पर निखार लाने के लिए घर पर भी नुस्खे आजमा सकती हैं। इसके लिए बेसन, शहद और दूध का पेस्ट बनाएं और पीठ पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्का रगड़कर इस पेस्ट को छुड़ाएं।
 
4 पीठ पर करें मेकअप -
अगर आपके पास ज्यादा समय न हो व आपको तैयार हो कर जल्दी निकलना हो, तो ऐसी स्थिति में पीठ पर मेकअप करना बेहतरीन विकल्प है। पीठ पर शिमर बॉडी लोशन, फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट पाउडर आदि लगाने से भी पीठ को सुंदर दिखाया जा सकता है।
 
5 पीठ पर करें ब्लीच -
ब्लीच का इस्तेमाल हाथ, पैर व पेट पर वैक्स के विकल्प के तोर पर किया जाता है। इसे आप पीठ पर छोटे-छोटे बालों के रोए को छुपाने के लिए भी कर सकती हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

अगला लेख