Hanuman Chalisa

ये हैं मॉइश्चराइजर लगाने के 5 नियम, आप भी जानें

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (14:25 IST)
सिर्फ सर्दी के दिनों में ही नहीं, आम दिनों में भी आपकी त्वचा को मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। चूंकि ठंड में त्वचा रूखी होती है इसलिए इन दिनों में मॉइश्चराइजर की आवश्यकता अधिक होती है। लेकिन मॉइश्चराइजर लगाने के भी कुछ नियम हैं, जिन्हें अपनाकर आप त्वचा को बेहतर गुलाबी ग्लो पा सकते हैं। जानिए नियम - 

1 मॉइश्चराइजर का चुनाव अपनी त्वचा के अनुसार करें। अगर आपकी त्वचा ऑइली है, तो नॉर्मल मॉइश्चराइजर का प्रयोग और अगर त्वचा ड्राय है तो ऑइल या क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। इसमें एसपीएफ प्रॉपर्टी हो तो और बेहतर होगा।
2 त्वचा पर सुबह-शाम सिर्फ मॉइश्चराइजर की परतें चढ़ाना ही सही नहीं है, इसके साथ ही त्वचा की सफाई भी जरूरी है अन्यथा त्वचा में गंदगी और ऑइल की अधिकता से पिंपल्स भी हो सकते हैं। किसी ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल करें जो त्वचा की गंदगी साफ करे न कि नैचुरल ऑइल।

3 मॉइश्चराजर को अंगुलियों के पोरों की सहायता से डॉट्स में लगाएं, इसके बाद गोलाई में मसाज करते हुए लगाएं। इस तरह से त्वचा को नरिशमेंट मिलेगा और आपकी त्वचा में भी ग्लो आएगा। 

4 सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, गले पर भी अच्छी तरह से मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि गले की त्वचा रूखी और मृत न दिखाई दे। अतिरिक्त मॉइश्चराइजर को टिशू पेपर की सहायता से हटा लें।
 5 मॉइश्चराइजर लगाने से पहले चेहरे की सफाई करें। अच्छी क्वालिटी का टोनर लगाने के बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा को अंदरूनी पोषण मिलेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख