Daily Horoscope
✕

सर्दियों में उन दिनों की तकलीफ, जानें 5 उपाय

Updated: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (12:57 IST)
सर्दी के दिनों में मासिक धर्म अधि‍क तकलीफदेह हो सकता है। इन दिनों में ठंड के कारण सूजन और पहले से अधि‍क दर्द व ऐंठन की समस्या होना स्वभाविक है। इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ विशेष उपाय आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। जानिए कौन से हैं वे उपाय - 
 
1  सर्दी के दिनों में ठंड के कारण पेट में दर्द की समस्या अधि‍क होती है और कभी-कभी स्त्राव भी ठीक से नहीं होता। इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है, मासिक धर्म की शुरुआत के समय ही गर्म पानी पीना या फिर अन्य गर्म पेय पदार्थ का सेवन। इससे दर्द में तुरंत आराम होगा और स्त्राव भी ठीक होगा।
 
2  इन दिनों में ठंड के कारण चेहरे और शरीर के बाकी अंगों में सूजन आने जैसी समस्या भी होती है। इसके लिए शरीर को गर्म बनाए रखना जरूरी है। नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल और ठंडी चीजों से बचना फायदेमंद होगा। 
 
3  पेट पर गर्म पानी की थैली या बॉटल रखकर सिकाई करने से दर्द तुरंत कम हो सकता है। अदरक वाली चाय का सेवन फायदेमंद होगा साथ ही दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी पीना भी काफी लाभ देगा। इससे प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी और शरीर में नमी व तरलता भी बनी रहेगी।
 
4  इन दिनों में कई बार चिड़चिड़ाहट के साथ खाने-पीने से भी अरुचि हो सकती है, लेकिन इस समय खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। खाली पेट बिल्कुल न रहें, इससे पेट में गैस बनेगी जो अधि‍क तकलीफदेह हो सकती है।
 
5  पेट में गैस पैदा करने वाली चीजों से दूर रहें और हल्का व पौष्ट‍िक भोजन लें। जितना हो सके अधि‍क पानी पिएं ताकि शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल सकें। हल्का फुल्का व्यायाम कर सकती हैं। इसके अलावा आरोमा थैरेपी आपकी चिड़चिड़ाहट कम होकर मूड ठीक रहेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख