Hanuman Chalisa
✕

पांच लिपस्टिक शेड जो आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देती है

Updated: गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (17:35 IST)
lipstick shades 
 
लिपस्ट‍िक हर मेकअप में हमारा लुक चेंज करने में काफी अहम होती है। शादी हो, पार्टी हो, त्योहार हो या फिर रोजमर्रा का मेकअप। बिना लिपस्ट‍िक के आपका मेकअप पूरा नहीं होता है। अत: हर अवसर के लिए आपके पास लिपस्ट‍िक चाहे न भी हो लेकिन ये 5 शेडस ऐसे हैं जो यदि आपके पास होंगे तो आप किसी भी अवसर के लिए खुद को तुरंत तैयार कर सकती हैं। 
 
इन 5 शेड्स को खरीदने से पहले आपको केवल यह ध्यान रखना है कि आप इन शेड्स के कई सारे उपलब्ध वैरिएंट्स या कलर टोन को अपनी त्‍वचा के रंग अनुसार चुनें। जैसे यदि आपकी त्‍वचा का कलर गहरा है तो आप पर डार्क ब्राउन लिपस्ट‍िक का डार्क टोन अच्छा नहीं लगेगा। आप ब्राउन लिपस्ट‍िक में ही थोड़ा लाइट कलर लगाएंगी तो आप पर बहुत अच्छा लगेगा। ये 5 ऐसे शेडस हैं जो कभी भी चलन से बाहर नहीं होते और आपके होंठों की खूबसूरती को उभारते हैं। 
 
 1. पिंक, पर्पल- 
पिंक कलर सदाबहार है जो आपको पार्टी की शान बनाता है।
 
2. न्यूड कलर-
यह शेड इन दिनों काफी चलन में बना हुआ है। न्यूड मेकअप के साथ मैचिंग न्यूड कलर लिपस्ट‍िक बढ़िया विकल्प है।
 
3. पीच-
युवाओं में इस रंग का खासा क्रेज है और इसके ब्राइट शेड्स की डिमांड भी काफी है। मॉडर्न के साथ-साथ ट्रेडिशनल कपड़ों पर भी इसे मैच करके लगाने पर बेहतरीन यंग लुक पाया जा सकता है।
 
4. रेड लिपस्ट‍िक-
यह एक ऐसा शेड है जो हर किसी पर जंचता है। चाहे आपने जो भी ड्रेस पहनी हो ट्रेडिशनल या वेस्टर्न इसे लगाकर आपका लुक पलभर में ग्लैमरस हो जाता है।
 
5. डार्क ब्राउन लिपस्ट‍िक-
यह शेड खासतौर से वेस्टर्न ड्रेस पर अच्छा लगता है। स्मोकी आईस के साथ डार्क ब्राउन लिपस्ट‍िक कमाल का लुक देता है।

lipstick shades


 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख