dharma sangrah
✕

आईब्रो को घना बनाना चाहती हैं? तो ये रहे 5 असरदार उपाय

Updated: रविवार, 5 मई 2019 (14:52 IST)
आई ब्रो चेहरे का लुक आकर्षक बनाने में अहम भुमिका निभाती है। घनी आई ब्रो जिन्हें चेहरे की बनावट के अनुसार शेप दिया गया हो, तो वे बहुत ही गजब की लगती है लेकिन कम ही लड़कियां ऐसी होती हैं जिनकी आई ब्रो कुदरती तौर पर काली-घनी होती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें आजमाकर आप आई ब्रो को घना बना सकती हैं -
 
1) थोड़े नारियल तेल में नींबू के कुछ टुकड़े डालकर इसे मिक्‍सर में पीस लें। अब इस मिश्रण को रातभर के लिए छोड़ दें, फिर अगली रात से कॉटन की मदद से इसे अपनी आई ब्रो पर लगाएं। ऐसा रोज रात को करें जब तक आपको आई ब्रो में फर्क न दिखने लगें। ये भी ध्यान रखें कि इसे रात को ही लगाएं, इसे लगाकर धूप में नहीं निकलना है।
 
 
2) ऐलोवेरा की पत्‍तियों को छील लें और उसके अंदर के गूदे को निकाल कर आई ब्रो पर लगाएं। ऐसा करने से भी आई ब्रो को जल्दी घना होने में मदद मिलती है।
 
3) दूध में विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है, जो आई ब्रो के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए दूध को सोने से पहले रूई में भिगोकर आइब्रो और उसके आस पास की जगहों पर लगाएं। इससे आई ब्रो की जड़ों को पोषण मिलेगा और उन्हें बढ़ने में मदद मिलेगी।
 
 
4 प्‍याज के रस को आई ब्रो पर लगाने से भी फायदा होता है क्योंकि प्याज में सल्‍फर पाया जाता है, जो कि आईब्रो को दौबारा उगने और घना बनाने में मदद करता है।
 
5 कैस्‍टर ऑयल से आई ब्रो पर हल्‍के हाथों से 2-3 मिनट के लिये मसाज करें। फिर 30 मिनट के बाद चेहरे को हल्‍के गरम पानी से धोलें। कई लोगों को इस तेल से एलर्जी हो सकती हैं। अगर आपको भी इसे लगाने से जलन हो, तो आप इस नुस्खे को न करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख