dharma sangrah
✕

बालों में करें लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल, स्कैल्प को होंगे बेहतरीन फायदे

Updated: बुधवार, 24 अप्रैल 2019 (16:41 IST)
अगर अब तक आप बालों को सुलझाने और संवारने के लिए प्लास्टिक या मेटल की कंघी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो लकड़ी की कंघी के इस्तेमाल से स्कैल्प और बालों को जो फायदे होंगे उन्हें जानने के बाद आप भी पुरानी कंघी को छोड़ कर नई लकड़ी की कंघी खरीद लेंगे। आइए, आपको बताते हैं लकड़ी की कंघी इस्तेमाल करने के फायदे -
 
 
1 बेहतर ब्लड सर्क्युलेशन -

 
लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल आप स्कैल्प पर चुभने के डर के बिना कर सकते है। जब इनसे बालों को संवारते है तब स्कैल्प पर दबाव बनता है जिससे स्कैल्प में मौजूद ऐक्युपंक्चर पॉइंट्स उत्तेजित होते है और स्कैल्प में ब्लड सर्क्युलेशन बेहतर होता है।
 
2 बालों की मजबूत जड़े -
 
स्कैल्प में ब्लड सर्क्युलेशन बेहतर होने से बालों की जड़े भी मजबूत बनती है और बालों को भी मजबूती मिलती है। 
 
3 बालों को मिलता है पोषण -
 
लकड़ी की कंघी के इस्तेमाल से स्कैल्प में मौजूद नैचरल ऑइल आपके बालों में समान रूप से वितरित हो जाता है। ऐसा होने से बालों के टूटने, झड़ने व तैलीय और चिकना स्कैल्प होने की समस्या खत्म होती है।
 
4 बाल टूटने की समस्या कम -

 
लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करने से बालों के टूटने और झड़ने की समस्या कम होती है क्योंकि चौड़े दांत होने की वजह से ये बालों में स्मूथली चलती है और उलझे बालों को आसानी से सुलझाती है।
 
5 स्कैल्प ऐलर्जी होगी दूर -
 
जिन लोगों का स्कैल्प सेसेंटिव होता है, उनके लिए भी लकड़ी की कंघी बेहतर है क्योंकि ये नैचरल वुड से बनी होती हैं, कई बार इनमें प्रोटेक्टिव कोटिंग भी होती है जिससे स्कैल्प में ऐलर्जी या खुजली जैसे समस्या नहीं होती।

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख