biodatamaker
✕

हसीन और जवां दिखना चाहती हैं, तो ये ब्यूटी टिप्स आपके लिए हैं ...

Updated: शनिवार, 5 जनवरी 2019 (17:32 IST)
इन दिनों गलत दिनचर्या जैसे अन्य कई कारणों से युवा लड़के व लड़कियां कम उम्र में ही त्वचा की कई समस्याओं से जुझ रहे हैं। कई युवा कम उम्र में ही उम्र से ज्यादा दिखने लगे हैं। ऐसे में आपको कुछ ऐसे फेस पैक लगाने चाहिए जो आपकी त्वचा की सेहत और चमक बनाए रखें। आइए, जानते हैं ऐसे 4 टिप्स जो आपको हसीन और जवां दिखाने में मदद करेंगे -
 
1 अंडे का फेस पैक लगाए :
 
अगर आपको अंडे व इसकी महक से कोई दिक्कत न हो तो आप अंडे के अंदर वाला सफ़ेद भाग निकाल कर अच्छे से फेंट लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाए। इससे आपकी स्किन स्वस्थ और नरम हो जाएगी।
 
2 दही और शहद का फेस पैक लगाए :
 
एक बाउल में 2 चम्मच दही और आधा चम्मच शहद मिलाएं, चाहें तो इसमें कुछ बूंदे नींबू की डाल सकते है। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। यदि आपके घर पर 'विटामिन ई' की केप्सूल हो, तो उसे भी खोलकर इस पेस्ट में डाल सकते है। (विटामिन ई की केप्सूल बाजार में आसानी से मिल जाती है।) इस फेस पैक को 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं फिर चेहरा पानी से धो लें।
 
3 चेहरे पर नारियल तेल की मसाज करें :
 
रोजाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे, गले व अन्य झुर्रियों वाले हिस्सों पर नारियल तेल की मसाज करें। ऐसा नियमित करने से आपकी झुर्रियां धीरे-धीरे मिटने लगेंगी।
 
4 अंगूर के गुदे से मसाज करें :
 
हरे अंगूर का पल्प व गुदा एक बाउल में निकाल लें। इससे अपने चेहरे व झुर्रियों वाले हिस्से की 20 मिनिट तक मसाज करें। 2-3 दिनों में इसे दोहराएं, अंगूर के गुदे की मसाज से भी आपकी झुर्रियों खत्म होने लगती है और आपकी उम्र कम दिखने लगती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख