dharma sangrah
✕

राष्ट्रपति की पत्नी पर मॉडल को मारने का आरोप

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (11:48 IST)
अधिकारियों ने आश्वासन के बावजूद ज़िम्बाव्बे की फ़र्स्ट लेडी ग्रेस मुगाबे दक्षिण अफ़्रीका की एक अदालत में उपस्थित नहीं हुईं। मंगलवार दोपहर को दक्षिण अफ़्रीका के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें फ़िलहाल ये नहीं पता कि ग्रेस कहां हैं। 20 साल की एक मॉडल गेब्रिएला एंजेल्स ने ग्रेस मुगाबे पर आरोप लगाया कि रविवार को जोहान्सबर्ग के एक होटल में ग्रेस मुगाबे ने उन पर हमला किया था और वो घायल हो गई थीं।
 
गेब्रिएला ने अपनी एक तस्वीर भी इंटरनेट पर पोस्ट की। ग्रेस मुगाबे ने फ़िलहाल इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है। बीबीसी संवाददाता पूम्ज़ा फ़िहलानी ने बताया कि गैब्रिएला का कहना है कि 52 साल की ग्रेस मुगाबे जोहान्सबर्ग के एक बड़े होटल में अपने दोनों बेटों के साथ उन्हें देख कर नाराज़ हो गईं और उन्होंने उन पर हमला किया।
 
दक्षिण अफ़्रीका के पुलिस प्रमुख फ़ीकिले बालूला ने कहा कि ग्रेस अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही थीं और इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था, वो मंगलवार को कोर्ट में उपस्थित होने वाली थीं।
 
गेब्रिएला एंजेल्स की आपबीती
दक्षिण अफ़्रीकी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज़24 के साथ फ़ोन पर हुई बातचीत में गैब्रि कि वो अपने एक दोस्त के साथ मुगाबे के बेटों रॉबर्ट और चाटुंगा से मिलने कैपिटल 20 वेस्ट होटल गई थीं।
 
उन्होंने बताया, "एक अंगरक्षक ने उन्हें और उनके दोस्त को एक अलग कमरे में बैठने के लिए कहा। जब ग्रेस कमरे में आईं तो मुझे नहीं पता था कि वो कौन हैं। उनके हाथ में एक एक्सटेंशन कॉर्ड था जिससे वो मुझे मारने लगीं। वो लड़खड़ाईं भी, लेकिन उन्होंने मुझे कॉर्ड से मारना जारी रखा।"
 
"मुझे कोई अंदाज़ा नहीं था कि वहां क्या चल रहा है। मैं सदमे में थी। किसी तरह अपने घुटनों के बल चलती हुई मैं उस कमरे से बाहर निकली और वहां से भागने में कामयाब हुई। उनके 10 अंगरक्षक वहां खड़े सब कुछ देख रहे थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया, किसी ने मेरी मदद नहीं की। हर तरफ ख़ून ही ख़ून था। मेरे हाथों पर, बालों में, हर जगह ख़ून था।"
 
क्या कहना है पुलिस का?
पुलिस ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि 20 साल की एक अनजान दक्षिण अफ़्रीकी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चोट पहुंचाने के इरादे से उन पर हमला किया गया है। ग्रेस मुगाबे का नाम लिए बग़ैर पुलिस ने कहा है कि एक जानीमानी महिला ने कथित तौर पर उन पर हमला किया है।
 
ज़िम्बाब्वे की मीडिया के अनुसार एक सड़क हादसे में ग्रेस मुगाबे के टखने में चोट लगी थी जिसके इलाज के लिए वो दक्षिण अफ़्रीका गई थीं। इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है कि वो राजनयिक पासपोर्ट पर यात्रा कर रही थीं या एक साधारण पासपोर्ट पर।
 
52 साल की ग्रेस मुगाबे ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति 93 साल के रॉबर्ट मुगाबे की दूसरी पत्नी हैं। वो देश की मौजूदा सत्ताधारी ज़ानू-पीएफ़ पार्टी की महिला शाखा की नेता भी हैं। ज़िम्बाब्वे के सूचनी मंत्री क्रिस्टोफ़र मुशोवी ने बीबीसी को बताया कि उन्हें ग्रेस मुगाबे पर लगे आरोपों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख