biodatamaker

मृत बच्चे को लेकर 17 दिनों तक भागती रही ये व्हेल

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (11:45 IST)
एक किलर व्हेल ने अपने मृत नवजात को 17 दिनों तक सीने से लगाए रखने के बाद अलग कर दिया है। इस दौरान व्हेल अपने मृत बच्चे को पास रख एक हज़ार मील तक भागती रही।
 
 
कनाडा के वैंकूवर द्वीप में व्हेल से जुड़ा एक रिसर्च सेंटर है। इसी रिसर्च सेंटर से इसकी निगरानी की जा रही थी। अपने बच्चे की मौत के दुख से यह व्हेल इस क़दर आहत थी कि कई चीज़ें व्यवहार में पहली बार दिखीं।
 
 
दुख में अपने बच्चों के मृत शरीर को व्हेल मछलियां सामान्य रूप से एक हफ़्ते तक अपने पास रखती हैं। इस व्हेल मां को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि उसने सारे रिकॉ़र्ड तोड़ दिए हैं।
 
 
यह व्हेल J35 के नाम से जानी जाती थी। इसने पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर का ध्यान अपनी तरफ़ खींचा है। समुद्र तट से ली गई टेलिफ़ोटो डिजिटल इमेज से पता चला है कि मां की सेहत ठीक है।
 
 
अपने मृत बच्चे को सीने से लगाए पहली बार यह व्हेल 24 जुलाई को दिखी थी। ऐसा कहा जा रहा है कि उसी दौरान कुछ दिन पहले व्हेल का वो बच्चा मरा था। अभी तक बच्चे की मौत की वजह पता नहीं चल सकी है।
 
 
कनाडा और अमरीका में किलर व्हेल को विलुप्तप्राय मछलियों की श्रेणी में रखा गया है। हाल के वर्षों में इन मछलियों की संख्या में नाटकीय रूप से गिरावट आई है।
 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

अगला लेख