ramcharitmanas

सबरीमला में भगवान अयप्पा के दर्शन से पहले मस्जिद क्यों जाते हैं तीर्थयात्री?

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (17:40 IST)
- टीम बीबीसी हिन्दी नई दिल्ली
 
हर साल हज़ारों श्रद्धालु काली लुंगी पहनकर भगवान अयप्पा का नाम जपते हुए सबरीमला की यात्रा पर निकलते हैं। सबरीमला मंदिर इन दिनों चर्चा में है क्योंकि अदालत ने इस मंदिर को महिलाओं के लिए खोलने का आदेश दिया है और केरल का समाज दो हिस्सों में बंट गया है।
 
 
यह एक लंबी और कठिन यात्रा है जिसमें श्रद्धालु बहुत संयत खान-पान करते हैं, ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं और काफ़ी दूर तक पैदल चलते हैं। 41 दिनों तक चलने वाले इस व्रत में वे कई नियमों का पालन करते हैं।
 
 
सबरीमला के रास्ते में एक छोटा सा कस्बा है इरुमलै, यह स्वामी अयप्पा के मंदिर से करीब 60 किलोमीटर पहले है। यहां रुकना सबरीमला की तीर्थयात्रा का एक नियम है।
 
 
मंदिर जाने से पहले मस्जिद जाते हैं श्रद्धालु
वे बहुत श्रद्धा के साथ एक सफ़ेद भव्य मस्जिद में घुसते हैं, इसे वावर मस्जिद कहा जाता है। वे भगवान अयप्पा और 'वावरस्वामी' की जयकार करते हैं। वे मस्जिद की परिक्रमा करते हैं और वहां से विभूति और काली मिर्च का प्रसाद लेकर ही यात्रा में आगे बढ़ते हैं।
 
 
अयप्पा मंदिर के तीर्थयात्री अपने रीति-रिवाज के अनुरूप पूजा-पाठ करते हैं जबकि वहीं नमाज़ भी जारी रहती है। मस्जिद की परिक्रमा करने की परंपरा पिछले 500 साल से भी अधिक समय से चल रही है। विशेष रूप से सजाए गए हाथी के साथ जुलूस पहले मस्जिद पहुंचता है, उसके बाद पास के दो हिंदू मंदिरों में जाता है।
 
 
मस्जिद कमेटी हर साल सबरीमला मंदिर से अपने रिश्ते का उत्सव मनाती है, इस उत्सव को चंदनकुकुड़म (चंदन-कुमकुम) कहा जाता है। इरुमलै में काफ़ी मुसलमान आबादी है और पहाड़ी की चढ़ाई चढ़कर थके तीर्थयात्री अक्सर आराम करने के लिए किसी मुसलमान के घर रुक जाते हैं।
 
 
वावर स्वामी की कहानी
वावर एक सूफ़ी संत थे जो भगवान अयप्पा में गहरी श्रद्धा रखते थे। उनकी अयप्पा भक्ति इतनी मशहूर हुई कि सदियों से चली आ रही सबरीमला यात्रा में उनका ठिकाना एक पड़ाव बन गया।
 
 
वावर के बारे में कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं जिनकी ऐतिहासिक दृष्टि से पुष्टि नहीं हो पाई है। कुछ लोग उन्हें अरब सागर के रास्ते इस्लाम का प्रचार करने आए सूफ़ी की तरह देखते हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि मस्जिद में उनकी तलवार रखी है। इस तलवार की वजह से कहा जाता है कि वे योद्धा रहे होंगे।
 
 
इस पर कोई मतभेद नहीं है कि वे एक मुसलमान थे और भगवान अयप्पा के भक्त थे। केरल टूरिज़्म ने इसे शीर्ष धार्मिक और पर्यटक आकर्षण के केंद्रों में रखा है। सबरीमला की तीर्थयात्रा बहुत पुरानी है। सबरीमला मंदिर का निर्माण 12वीं सदी में पंडालम राजवंश के युवराज मणिकंदन ने कराया था।
 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

अगला लेख