Hanuman Chalisa
✕

ऐसी डरावनी जगहों पर शादी क्यों कर रहे हैं लोग?

Updated: सोमवार, 27 अगस्त 2018 (11:23 IST)
- अशिता नागेश (बीबीसी थ्री)
 
हर कोई चाहता है कि उसकी शादी कुछ अलग और यादगार हो। तो फिर शादी के लिए ऐसी जगह क्यों न ढूंढ़े जहां आप इतना डर जाएं कि आपके पसीने छूट जाएं?
 
 
कुछ ऐसी ही शादी अमेरिका के एक कपल ने की। उन्होंने यूटा के मोआब में एक विशाल खाई के ऊपर प्लास्टिक का एक नेट लगाया और वहीं उनकी शादी हुई। सच कहें तो उनकी शादी की तस्वीरें देखकर ही चक्कर आ जाता है। शादी का वेन्यू इतनी ऊंचाई पर है कि पूछिए मत और नीचे गहरी खाई।
 
 
वैसे तो उनकी शादी पिछले नवंबर में ही हो गई थी लेकिन चूंकि अभी फिर शादियों का सीज़न है, उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। पहले कुछ वायरल साइट्स ने उनका वीडियो शेयर किया, जिसके बाद ये इंटरनेट पर छा गया।
 
 
ये दूल्हा और दुल्हन दोनों ही प्रोफ़ेशनल स्लैकलाइनर (रस्सी पर चलने वाले) हैं, इसलिए शायद उन्हें शादी का ऐसा वेन्यू तय करने में ज़्यादा दिक्कत न हुई हो। दुल्हन का नाम किम्बर्ली वेग्लिन ने शादी के बाद एक फ़ेसबुक पोस्ट लिखी और बताया कि उन्होंने इसके लिए कैसे-कैसे इंतज़ाम किए थे।
 
किम्बर्ली ने लिखा, "हमने एमारे नीचे कुछ एरियल आर्टिस्ट सिल्क और फ़ाइबर पर परफ़ॉर्म कर रहे थे। कुछ लड़कियां भी थीं जिन्होंने पैराशूट में गुलाब की पंखुड़ियां भरकर हम पर बिखेरे और बैले डांस किया।" इतना ही नहीं उनके दोस्त उनके चारों तरफ़ रस्सी पर खड़े थे। 
 
 
ये तो रही शादी के वेन्यू की बात। कपल के रिसेप्शन का वेन्यू भी कम रोमांचक नहीं था। उन्होंने रिसेप्शन पार्टी दी एक विशाल रेगिस्तान में। किम्बर्ली और उनके पति रायन जेंक्स ने इस बात का पूरा ख़याल रखा था कि उनके दोस्त और परिजन सुरक्षित रहें। उनके लिए दोनों ने सुरक्षा के ख़ास इंतज़ाम किए थे।
 
 
किम्बर्ली और रायन ऐसे पहले कपल नहीं हैं जिन्होंने शादी के लिए इतना डरावना वेन्यू चुना। इससे पहले जॉर्जिया के अटलांटा ने एक कपल ने पानी के अंदर शादी की थी जहां वो चारों तरफ़ से शार्कों से घिरे हुए थे। वैसे तो शार्क आम तौर पर इंसानों पर हमला नहीं करतीं। उनके विशाल जबड़ों की वजह से वो ज़्यादा डरावनी लगती हैं। लेकिन फिर भी उनके बीच शादी करने की करने का ख़याल अपने आप में कम डरावना नहीं है। 
 
 
साल 2009 में तो एक कपल ने 'ज़ीरो ग्रैविटी' वाली शादी की थी। न्यूयॉर्क सिटी के एक कपल ने इसके लिए एक ख़ास तरीके से डिज़ाइन किया बोइंग एयरक्राफ़्ट चुना था। हालांकि वो सचमुच स्पेस में नहीं गई थे बल्कि मेक्सिको की खाड़ी से हज़ारों फ़ीट उड़े थे, जहां पायलट ने 'ज़ीरो ग्रैविटी' इफ़ेक्ट का इंतज़ाम किया। इन शादियों में ख़तरे कम नहीं होते लेकिन अगर पूरी तैयारी की जाए तो इन्हें हमेशा के लिए यादगार बनाया जा सकता है।
 

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख