Govardhan puja
✕

कौन है जिसकी वजह से आपकी नींद उड़ जाती है

Updated: शनिवार, 15 जुलाई 2017 (11:34 IST)
कुछ लोग रात को ज्यादा चौकन्ना महसूस करते हैं। वहीं कुछ लोगों की आंखें अंधेरा होने के साथ ही बंद होने लगती हैं। अगर आप ऐसा महसूस करते हैं तो इसके लिए आपके पूर्वज ज़िम्मेदार हैं। यह बात एक नए शोध में सामने आई है। यह स्टडी कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय और अमरीका के नेवाडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मिलकर की है।
 
शोधकर्ताओं के अनुसार ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि सदियों पहले जब रात को हमारे पूर्वज सोया करते थे, तो कुछ लोगों का समूह जानवरों से उनकी सुरक्षा के लिए जागता था। यही आदत हमें उनसे मिली है। तंजानिया में शिकार करने वाली जनजाति पर शोध यह शोध तंज़ानिया में शिकार करने वाले जनजातियों पर किया गया है जिसमें उनके सपनों का भी अध्ययन शामिल है।
 
शोध के लिए हज़दा जनजाति के लोगों को 20 और 30 के समूह में बांटा गया था। शोधकर्ताओं की टीम के लीडर डेविड सैमसन ने कहा, "200 घंटों के विश्लेषण में पता चला कि रात को जागने वाले लोग महज 18 मिनट ही सोए।" सैमसन आगे कहते हैं, "औसतन 8 युवा रात के अलग-अलग पहरों में चौकन्ने पाए गए, जो युवा आबादी का 40 फ़ीसदी है। उनके सोने की तरीक़े बहुत ही चकित करने वाले थे।"
 
शोध में यह बात पहले भी सामने आ चुकी है कि लोगों की जगने और सोने की 40 से 70 फ़ीसदी आदतें उनकी पीढ़ियों से तय होती है। बाक़ी वातावरण और उम्र से प्रभावित होती है। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि नींद को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली चीज़ व्यक्ति की उम्र है। इसके अलावा वातावरण की नमी, हवा और अन्य चीजें भी लोगों की सोने की आदतों को प्राभावित करती हैं।
 
सैमसन ने कहा, "जब आप युवा होते हैं तो रातों में ज्यादा जागते हैं। यह संभव है कि आप सुबह के मुकाबले रात को ज़्यादा काम कर पाएँ।" दिन के समय पुरुषों को महिलाओं से अलग रखा गया था। वे फल तोड़ने और जानवरों का शिकार करने के लिए सवाना के जंगलों में गए थे।
 
रात को वे सभी साथ मिलकर आग के नजदीक और झोपड़ियों में सोया करते थे। इन जनजातियों की ज़िदगी में कोई ख़ास बदलाव नहीं आया है और आज भी उनकी ज़िंदगी अपने पूर्वजों जैसी है और जंगल के माहौल में भी कोई बदलाव नहीं आया है इसलिए शोधकर्ताओं इस काम के लिए उन्हें चुना था।
Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख