sawan somwar

'पूनम राउत की कहानी दंगल फ़िल्म से कम नहीं है'

Updated: सोमवार, 24 जुलाई 2017 (13:25 IST)
- रूना आशीष (मुंबई से)
"मुझे बहुत दुख हो रहा है कि जीत के इतना नज़दीक आकर हम हार गए। आख़िरी बल्लेबाज़ों ने मात्र 31 रन बनाए और चल दिए। विकेट पर खड़ा होना ज़रूरी था। वैसे भी शुरुआती बल्लेबाज़ों यानी हरमनप्रीत और पूनम ने तो पहले ही टीम को प्रेशर से बाहर निकाल लिया था।"
 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार पूनम राउत के पिता गणेश राउत ने इंग्लैंड के हाथों भारत की हार पर अपना अफसोस कुछ इन लफ्ज़ों में बयां किया। गणेश राउत को इस बात का दुख है कि अगर टीम सौ या पचास रन से हारती तो बुरा नहीं लगता, लेकिन महज़ नौ रन से हारने का उन्हें दुख है।
शायद जीत जाते...
लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड के 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 219 पर सिमट गई है। पूनम राउत का स्कोर सबसे ज़्यादा 86 रन रहा।
 
"ज़ाहिर है इंग्लैंड ने हम पर पूरा दबाव बनाए रखा। उन्होंने फ़ील्डिंग भी बेहतरीन की। लेकिन काश कि हम क्रीज़ पर सिर्फ़ टिके रहते तो भी शायद जीत जाते। मुझे पूनम के इतने अच्छे स्कोर के बावजूद दुख हो रहा है।"
 
ये कहते हुए राउत दंपत्ति की आखें भर आती हैं और इन्हीं डबडबाई आखों से पूनम की मां बताती हैं, "अब वो फ़ोन नहीं करेगी। अगर मैच जीत गए होते तो वो रात को साढ़े ग्यारह बजे या बारह बजे फ़ोन करती। अगला वर्ल्ड कप तो वो जीत कर लाएंगे।"
दंगल फ़िल्म से कम नहीं...
पूनम के पिता गणेश राउत आगे बताते हैं, "मेरी और पूनम की कहानी दंगल फ़िल्म से कम नहीं है। बचपन से ही पूनम को खेलने का शौक था। जब वो एक बार बचपन में गली क्रिकेट खेल रही थी तो उसकी बैटिंग को देख कर ऐसा लगा कि उसमें क्रिकेट खेलने की ललक है तो फिर हमने उसे विधिवत क्रिकेट खेलने भेजा।"
 
वो आगे कहते हैं, "मैं भी अपने समय में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलता था। जब भी पूनम को खेलता देखता हूं तो लगता है कि वो मेरे सपने को साकार कर रही है। वो ख़ुद भी मुझे ये ही कहती है कि देखो पापा अब मैं आपके क्रिकेट को आगे ले कर जा रही हूं।"
 
एशिया कप
पूनम जब 15 या 16 साल की थी तभी उनका सेलेक्शन एशिया कप के लिए हुआ था। गणेश इस वाकये को याद करते हुए कहते हैं, "मुझे एक बार चेन्नई से फ़ोन आया कि पूनम का सेलेक्शन एशिया कप के लिए हुआ है। इसका पासपोर्ट भेज दो। लेकिन हमारे पास कुछ नहीं था, तब वहां के अफ़सर बोले कि लड़की को इतना बढ़िया क्रिकेट खेला रहे हो, लेकिन पासपोर्ट तैयार नहीं है। मैंने तुरंत पासपोर्ट बनाने के लिए दौड़भाग शुरू की, लेकिन हम चार दिन से चूक गए थे और टीम पाकिस्तान पहुंच चुकी थी।"
 
मुंबई के बोरीवली पश्चिम इलाके में रहने वाली पूनम के मुहल्ले वालों ने उसके आने की खास तैयारियां शुरू की हैं। उसे खुली जीप में आस-पास के इलाके में घुमाने की भी प्लानिंग की जा रही है। वहीं पूनम के पिता गणेश बताते हैं, "हमें अभी मालूम चला है कि प्रधानमंत्री मोदी भी महिला क्रिकेट टीम से मिलना चाहते हैं। तो जब लड़कियां देश लौटेंगी तो दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलेंगी।"
Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

अगला लेख