Daily Horoscope
✕

'छह महीने तक हर रोज़ वो मेरा रेप करता रहा'

Updated: सोमवार, 24 जुलाई 2017 (13:12 IST)
"छह महीने तक हर रोज़ वो मेरा रेप करता रहा। मैंने अपनी जान लेने की कोशिश की।" ये कहना है कि यज़ीदी लड़की इख़लास का। इख़लास उस वक्त महज़ 14 साल की थीं जब इस्लामिक स्टेट के कथित लड़ाकों ने उन्हें अगवा कर लिया और उन्हें सेक्स गुलाम के तौर पर बंधक बना लिया।
 
साल 2014 में इस्लामिक स्टेट के निशाने पर ख़ास तौर पर यज़ीदी लोग थे। यज़ीदी एक धार्मिक समुदाय है जो उत्तरी इराक़ के इलाकों में सदियों से रहता आ रहा है। इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी लड़ाकों ने पुरुषों को मौत के घाट उतारा और महिलाओं को अगवा कर लिया।
 
इस्लामिक स्टेट
हालांकि इख़लास ने इस्लामिक स्टेट की पकड़ से बचने के लिए माउंट सिंजार के इलाके से भागने की कोशिश की, लेकिन वो फिर भी उन लोगों की गिरफ्त में आ गईं। इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनमें से एक ने उन्हें छह महीने तक सेक्स गुलाम बनाकर रखा।
 
इख़लास ने बताया कि इस्लामिक स्टेट के एक लड़ाके ने उन्हें 150 लड़कियों में से लॉटरी निकाल कर चुना था। इख़लास आगे बताती हैं, "वो बेहद बदसूरत था। लंबे बालों वाला वो शख़्स किसी जानवर की तरह था। उसके बदन से बू आती थी। मैं इतनी डर गई थी कि उसकी तरफ़ देखना तक मुश्किल था।"
 
शरणार्थी शिविर
एक दिन इस्लामिक स्टेट का वो चरमपंथी कहीं लड़ाई पर गया हुआ था और तभी इख़लास को वहां से भागने का मौका मिला और वो इसमें कामयाब भी हुईं। बाद में इख़लास को एक शरणार्थी शिविर ले जाया गया।
 
तकलीफ़ और त्रासदी से भरे उन दिनों को याद करते हुए इख़लास कहती हैं, "मैं बिना रोए आपको ये कैसे बता पा रही हूं। मेरे आंसू सूख गए हैं।" इख़लास फ़िलहाल जर्मनी के एक मानसिक अस्पताल में हैं और वहां इलाज के साथ-साथ उन्हें शिक्षा भी दी जा रही है। इख़लास का सपना वकील बनने का है।

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

अगला लेख