Bhai Dooj
✕

मोदी: विजय माल्या के क़र्ज़ से ज़्यादा संपत्ति ज़ब्त की है

Updated: शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (12:21 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश से नीरव मोदी और विजय माल्या इसलिए भागे क्योंकि सरकार ने कड़े क़ानून बनाए थे। भारतीय समाचार चैनल रिपब्लिक भारत को दिए इंटरव्यू मे नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जब मेरी सरकार बनी और देश की आर्थिक स्थिति मेरे सामने आई तो मेरे पास दो विकल्प थे। पहला विकल्प यह था कि मैं देश को सच्चाई बताऊं कि इन लोगों ने कितने पैसे बनाए।''
 
 
''दूसरा विकल्प यह था कि मैं देश हित में स्थिति संभालने की कोशिश करूं, सब कुछ पटरी पर लाऊं। मैंने स्वार्थी राजनीति का रास्ता नहीं चुना। मैंने सोचा मोदी की बदनामी होती है तो हो जाए। ये हमारे एक्शन थे जिसके कारण ये लोग भागे। फिर हमने क़ानून बनाया कि दुनिया के किसी भी कोने में उनकी संपत्ति क़ब्ज़े में की जा सकती है।''
 
 
प्रधानमंत्री ने कहा, ''हमने विजय माल्या के क़र्ज़ से तो ज़्यादा संपत्ति ज़ब्त की। माल्या का क़र्ज़ तो 9 हज़ार करोड़ था लेकिन हमारी सरकार ने दुनिया भर में उनकी 14 हज़ार करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की। पहले भी लोग भागते थे और सरकारें नाम तक नहीं बताती थीं। हमने तो क़दम उठाए इसलिए भागना पड़ रहा है।''
 
 
पाकिस्तान के ट्रैप में नहीं फंसना चाहता
विपक्ष के लोग हमारी मंशा पर सवाल उठा रहे थे। लेकिन अभिनंदन पर विपक्ष की राजनीति धरी की धरी रह गई। पाकिस्तान के रवैये पर उन्होंने कहा, ''जब-जब ऐसी घटनाएं हुई हैं, मैंने पाक से बात की है। हर बार वो कहते हैं कि मदद करेंगे लेकिन होता कुछ नहीं है। अब मैं पाक के ट्रैप में फंसना नहीं चाहता।''
 
''भारत ने पाकिस्तान को इंटरपोल रेड कॉर्नर के भगोड़ों की लिस्ट दी है। आप क्यों उन्हें नहीं सौंपते। आप 26/11 पर कोई एक्शन नहीं लेते। मेरा पाक से झगड़ा नहीं है लेकिन मेरी लड़ाई आतंकवाद से है।''
 
 
मैंने इमरान ख़ान की जीत पर उन्हें फ़ोन करके कहा था कि आओ आतंकवाद पर मिलकर काम करें। मैं पीएम इमरान ख़ान से अपील करता हूं आतंकवाद छोड़ दो भले इसके बाद हमारा मुंह मत देखो।
 
 
चौकीदार पर बोले मोदी
प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी कैंपेन 'मैं भी चौकीदार' पर कहा, ''मैं गुजरात का सीएम रहा लेकिन आपने मेरे परिवार और चायवाले होने की बात नहीं सुनी होगी। जब मैं पीएम पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया तो लोगों ने मेरे बचपन को खोजना शुरू किया। लोगों ने इनाम तक घोषित किए कि मोदी की हाथ की चाय पी है तो आओ हम इतना इनाम देंगे।''
 
<

पहले अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए हमने कानून बनाएं।

देश का धन लेकर भागने वालो की संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है।

विजय माल्या पर बैंक का 9 हजार करोड़ रुपये कर्ज था। लेकिन सरकार ने करीब 14 हजार करोड़ रुपये की उसकी संपत्ति जब्त की है: पीएम मोदी #ModiSpeaksToBharat pic.twitter.com/CbihFliZws

— BJP (@BJP4India) March 29, 2019 >
प्रधानमंत्री ने कहा, ''फिर जब ये मुद्दा बनाया गया तो मैंने बोला कि मैं हूं चाय वाला। चौकीदार मैंने ख़ुद अपने लिए बोला था। चौकीदार का मतलब टोपी सीटी नहीं होता ये एक स्पिरिट है। मैं इस स्पिरिट को लेकर चल रहा था। जब उसे लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग हुआ तो मैंने सोचा कि जिस बात के लिए लोग मुझे गाली दे रहे हैं मैं हूं वो।''
 
 
मोदी ने कहा, ''एक कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी के पास 250 जोड़ी कपड़े हैं। उस दिन मैं एक पब्लिक मीटिंग में जा रहा था। मैंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस आरोप को स्वीकर करता हूं। आपने सुना होगा कि लोग भ्रष्टाचार करते हैं आप तय करिए कि आपको 250 करोड़ का ग़बन करने वाला पीएम चाहिए या 250 कपड़ों वाला। सारी जनता खड़ी हो गई और अगले दिन से कांग्रेस के आरोप बंद हो गए।''
 
 
पारदर्शिता विपक्ष को नहीं पच रही
रफ़ाल सौदे पर उठते सवाल को लेकर उन्होंने कहा, ''हमारे देश में रक्षा सौदा पुरानी सरकारों का एटीएम रहा है। वे सोच ही नहीं सकते कि पारदर्शिता के साथ रक्षा सौदा हो सकता है। जब तक उनका फ़ायदा नहीं होता तब तक वो देश के बारे में नहीं सोचते थे। हम ईमानदारी के साथ देश की सेना को सशक्त बनाने की कोशिश कर रहे हैं और आगे भी जल्दी फ़ैसले करता रहूंगा।''
 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख