dharma sangrah

पुलिस कमिश्नर ने भूत से पूछा हत्यारे का पता

Updated: गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (18:40 IST)
- देवीदास देशपांडे (पुणे से)

पुणे के पूर्व पुलिस कमिश्नर ने एक भूत से हत्यारे का पता पूछने की कोशिश की थी जिस कारण उन्हें पद से हटा दिया गया था। ये मामला अंधविश्वास और कुरीतियों से लड़ने वाले डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या का था जिसके हत्यारे का पता लगाने के लिए कमिश्नर गुलाब राव पोल ने प्लेनचेट का प्रयोग किया था।


अब महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता अजित पवार ने माना है कि पुणे के पूर्व पुलिस कमिश्नर को इसी कारण हटाया गया था।

अंधविश्वास विरोध आंदोलन के नेता डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में दोषियों को ढूंढने के लिए गुलाबराव पोल पर यह तरीक़ा अपनाने का आरोप था। माना जाता है कि प्लेनचेट के जरिए मृत आत्माओं से सीधा संपर्क किया जा सकता है।

अजित पवार ने बुधवार को पुणे में बताया कि 'डॉ. दाभोलकर की हत्या की जांच के लिए हमारी सरकार ने 19 टीमें बनाई थीं लेकिन कुछ लोगों ने प्लेनचेट जैसे दकियानूसी तरीके का इस्तेमाल करके हमलावरों को खोजने की कोशिश की। हमें यह बिल्कुल नहीं जंचा। इसलिए हमने उन्हें हटा दिया।'

अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता कॉमरेड गोविंद पानसरे की हाल में हुई हत्या की जांच राज्य सरकार को शीघ्र करनी चाहिए, यह मांग करते हुए पवार ने सारी बात बताई।

काला जादू : काले जादू के खिलाफ मुहिम चलाने वाले 71 साल के नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में हत्या हो गई थी।

महाराष्ट्र के सतारा जिले के दाभोलकर सामाजिक कुप्रथाओं और अंधविश्वास के ख़िलाफ क़ानून लाने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में एक विधेयक लाने का प्रयास कर रहे थे पर कुछ लोग उनकी मुहिम के खिलाफ थे।

एक साल बाद भी जब हमलावर नहीं पकड़े गए, तब पोल ने अपने दो पुलिसकर्मियों की मदद से प्लेंचेट का सहारा लिया था।

पत्रकार आशीष खेतान ने एक स्टिंग ऑपरेशन के ज़रिए इसका खुलासा किया था। उसके बाद उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया था। बाद में उन्होंने समयपूर्व अवकाश ले लिया। इस बीच गुलाबराव पोल के वकील हर्षद निंबालकर ने दावा किया है कि पोल के प्लेंचेट का प्रयोग करने का कोई सबूत नहीं है।
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए