sawan somwar

रांची में क्यों उतरवाई जा रही है लोगों की लुंगी?

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (12:03 IST)
- रवि प्रकाश (रांची से)
*'वे शौच करके आ रहे थे। तब उ लोग (नगर निगम के) रास्ता में पकड़ा और बोला कहां गया था बाबू?
*उ बोल दिए- शौच करके आ रहे हैं। सुबह का छह बज रहा था। तो बोला कि खुले में काहे शौच किया।
*फिर नदी की तरफ ले गए और उठक-बैठक कराया। 100 रुपया का जुर्माना लिया। फोटो भी खींचा, तब छोड़ दिया और लड़का लोग भी आ रहा था।
*उ सबको पकड़ा और पैसा लिया। कुछ लोगों की लुंगी भी खुलवा लिया। सब लोग डर की वजह से जुर्माना दे दिए।'
 
रांची के नामकुम बस्ती की बबीता मुंडा बिना रुके इतनी बातें कह जाती हैं।
 
लुंगी खोल अभियान
रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने बबीता के पति भीम मुंडा को रविवार की सुबह पकड़ा था। तब वे शौच के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसके बाद उन्हें नदी किनारे ले जाकर सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया गया।
 
भीम की तस्वीर उतारी गई और 100 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। निगम की तरफ से कई और लोगों को भी खुले में शौच करते पकड़े जाने का दावा किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा मीडिया के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में ऐसे लोगों की तस्वीरें भी पोस्ट की गईं।
 
ये तस्वीरें स्थानीय अखबारों में प्रमुखता से छापी गईं। इन तस्वीरों को पोस्ट करने वाले अधिकारियों ने इस अभियान को 'हल्ला बोल, लुंगी खोल' नाम दिया था।
 
क्यों करते हैं खुले में शौच?
*मेरे घर में शौचालय नहीं है। पति दैनिक मजदूर हैं। कमाई इतनी नहीं है कि शौचालय बनवा लें।
*कभी-कभी तो पूरे दिन की मेहनत के बाद 100 रुपये की भी कमाई नहीं होती।
*जब नगर निगम के लोगों ने जुर्माना लिया, तब भी पैसे नहीं थे।
*काफी विनती करने के बाद भी वे लोग नहीं माने और जुर्माना वसूल लिया और तो और उनका फोटो भी इंटरनेट पर दे दिया।'
क्या नगर निगम ने आपको शौचालय बनवाने के लिए पैसे नहीं दिए हैं?
मेरे इस सवाल के जवाब में बबीता मुंडा ने कहा, ''केतारी बगान की इस बस्ती में 14 घर हैं। इनमें से एक-दो घरों में ही शौचालय बना हुआ है। कई लोगों को नगर निगम ने आधा पैसा (छह हजार रुपये) दिया। इस कारण शौचालय नहीं बन सका। ऐसे में हम लोग खुले में शौच करने को विवश हैं। यह हम लोगों को खुद ही ठीक नहीं लगता।''
 
इसी बस्ती के दुखवा मुंडा की बेटी ने बताया, ''मां ने शौचालय बनवाने के लिए दो-दो बार आवेदन किया। इस बीच मां का देहांत हो गया लेकिन शौचालय नहीं बना। ऐसे में हम कहां जाएं। हम लोग तो मजबूरी में अंधेरा रहते ही शौच के लिए जाते हैं।''
 
नाराज़गी
झारखंड फाउंडेशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार विष्णु राजगढ़िया नगर निगम के इस अभियान की आलोचना करते हैं।
 
उन्होंने बीबीसी से कहा, ''स्वच्छता अभियान ठीक बात है लेकिन जिस तरीके से लोगों की लुंगी खुलवाई जा रही हैं या फिर उन्हें घर से काफी दूर ले जाकर छोड़ा जा रहा है। यह निंदनीय है। ऐसा करके आप देश की तरक्की नहीं कर सकते।''
 
रांची की महापौर आशा लकड़ा ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि 'हल्ला बोल-लुंगी खोल अभियान' पर रोक लगा दी गई है, यह सिर्फ एक दिन के लिए चलाया गया था।
 
आशा कहती हैं, ''अब हम स्वच्छता का अभियान तो चलाते रहेंगे लेकिन लुंगी खोल जैसे तरीके नहीं अपनाए जाएंगे।'' उन्होंने बताया कि कई जगहों पर सार्वजनिक शौचालय भी बनवाए गए हैं, लोगों को इनका इस्तेमाल करना चाहिए।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

अगला लेख