dharma sangrah

ओडिशाः एक पति जो जुए में अपनी पत्नी 'हार' गया

Updated: शुक्रवार, 1 जून 2018 (11:52 IST)
- संदीप साहू (भुवनेश्वर से)
 
ओडिशा के बालेश्वर ज़िले में एक चौंका देने वाली घटना में एक आदमी कथित तौर पर जुए में अपनी पत्नी हार गया। आरोप है कि इसके बाद उसने अपनी पत्नी को जुआ में जीतने वाले शख़्स के हवाले कर दिया और फिर महिला के साथ उसके पति के सामने बलात्कार किया गया।
 
ओडिशा पुलिस ने बीबीसी को बताया कि पीड़िता ने थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पति और जुआ जीतने वाला शख़्स, दोनों फरार हो गए हैं।
 
पहले 'बलात्कार' फिर पता चला कि मेरी बाज़ी लगाई गई थी
 
उन्होंने कहा, "पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बालेश्वर भेजा गया है। साथ ही हमने दोनों अभियुक्तों को पकड़ने के लिए मुहिम शुरू कर दी है।" अभियुक्तों के ख़िलाफ़ बलात्कार के अलावा कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
बीबीसी से बात करते हुए पीड़िता ने कहा, "पिछली 23 तारीख़ की रात मेरे पति करीब 11 बजे घर आए और मुझसे साथ चलने को कहा। मैंने उनसे पूछा कि कहां जाना है। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।"
 
"मुझे जबरदस्ती गांव के बाहर ले गए, जहां उनके दोस्त पहले से ही मौजूद थे। मैं उन्हें 'भैया' बुलाती हूं। वो मेरे हाथ पकड़कर खींचने लगे। मैंने विरोध किया। लेकिन मेरे पति ने खुद मेरी साड़ी निकालकर मुझे उसके हवाले कर दिया।"
 
पीड़िता ने आगे कहा, "जुआ जीतने वाला शख़्स मुझे थोड़ी दूर ले गया और मेरे साथ बलात्कार किया। मुझे बाद में पता चला कि मेरे पति ने जुए में मेरी बाज़ी लगाई थी और हार गए।"
 
पुलिस ने पहले मामला दर्ज करने से मना कर दिया
अगले दिन सुबह पीड़िता की बेटी ने अपने नाना को फ़ोन पर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। वो अपने बेटे को लेकर बेटी के ससुराल पहुंचे। पीड़िता के पिता ने कहा, "हमने जब समधी जी और दामाद से इस घटना के बारे में पूछा तो दोनों ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ मालूम नहीं है। इसके बाद मैंने गांव के मुखिया से बात की।"
 
 
वो आगे कहते हैं, "उन्होंने गांव के अन्य बुजुर्गों से बातचीत की और उसके बाद हमसे दो दिन का समय मांगा। मजबूरन हम बेटी और उसके दोनों बच्चों को लेकर अपने गांव वापस आ गए।"
 
 
"मई की 27 तारीख़ को स्थानीय थाने में हमने रिपोर्ट दर्ज करानी चाही, तो पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय हमें बेटी के पति के साथ सुलह करने की सलाह दी। बुधवार को हम एसपी साहब से मिले तब जाकर मामला दर्ज हुआ है।"
 
 
लाचार पिता
हालांकि थाना प्रभारी ने पीड़िता के पिता के इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, "मैं खुद छुट्टी पर था। वापस आने के बाद पता चला कि दोनों पक्ष ने एक समझौता याचिका दायर किया है। लेकिन बाद में जब एसपी साहब ने आदेश दिया हमने तत्काल एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।"
 
 
पीड़िता के पिता का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। वो कहते हैं, "आज भी हमें थाने में तीन से चार घंटे बैठाया गया और मेरी बेटी से गलत सवाल पूछे गए, मानो दोषी उसका पति नहीं वो खुद हो।"
 
 
पीड़िता के पिता यह कहते हुए रो देते हैं और न्याय की उम्मीद जताते हैं।
 

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra : टेक यूजर के लिए क्या खास है?

अगला लेख