sundarkand
✕

महिला जो उत्तर कोरिया से भागने में कामयाब रही

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (15:24 IST)
उत्तर कोरिया ने अपने लोगों को चाहे बाहरी दुनिया से अलग करने की कितनी भी कोशिश की हो लेकिन हर साल करीब 1000 लोग इस देश से भागने में कामयाब हो जाते हैं। ज़्यादातर लोग पहाड़ों या फिर नदी के रास्ते चीन पहुंचते हैं। इनमें 70 फीसदी महिलाएं होती हैं। इन्हीं लोगों में से एक हैं ह्यून सूक।
 
सूक साल 2013 में उत्तर कोरिया से भागने में कामयाब रही थीं। अपने अनुभव को बीबीसी के साथ बांटते हुए सूक ने बताया की वो सिर्फ इसलिए उत्तर कोरिया से भागना चाहती थीं ताकि वो दुनिया को उस देश की असलियत बता सकें। सूक ने उत्तर कोरिया से भागने के लिए नदी का रास्ता चुना।
 
सूक के मुताबिक, "वो नदी ज़्यादा चौड़ी नहीं है लेकिन उसकी धार बहुत तेज़ है। मैंने एक बार वापस मुड़कर नदी से बाहर जाने की कोशिशि की लेकिन उसकी तेज़ धार में मुझे 20 मीटर अंदर धकेल दिया। नदी बहुत गहरी थी, पानी मेरे सिर तक पहुंच रहा था।"
सूक ने बताया कि उन्हें तैरना नहीं आता, वो बस बहती हुई चीन तक पहुंच गईं। सूक ने मुताबिक, "मैं किसी तरह हाथ-पैर मारकर खुद को किनारे तक ले जाने की कोशिश कर रही थी। कुछ सैनिकों ने मुझे देखा और पकड़ने की कोशिश की। मुझे देखकर वो चिल्लाए- वहां पर कोई है।" सूक ने बताया कि वो उन्हें पकड़ना चाहते थे लेकिन नदी की धार इतनी तेज़ थी कि वो उस तक नहीं पहुंच पाए।
 
"मेरे सारे कपड़े नदी की तेज़ धार के कारण फट गए थे। मुझे पता था कि मुझे रोशनी की तरफ जाना है लेकिन मैं रास्ते में ही बेहोश हो गई। पहाड़ से रोड की दूरी ज़्यादा नहीं थी लेकिन रेंगते हुए मुझे पहुंचने में तीन घंटे से अधिक लग गए। मुझे कुछ नज़र नहीं आ रहा था।" सूक के मुताबिक जब उनकी आंख खुली तो वो एक चीनी के घर पर थीं।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

दिल्ली-मुंबई में ऐपल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, जानिए क्या है भारत में iPhone 18 Pro के दाम?

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

अगला लेख