dharma sangrah

नेट न्यूट्रैलिटी ख़त्म करने का क्या पड़ेगा असर?

Updated: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (12:52 IST)
अमेरिका में नेट न्यूट्रैलिटी के समर्थकों ने कहा है कि इंटरनेट ट्रैफ़िक पर एक समान मौका दिए जाने वाले क़ानून को ख़त्म किए जाने के ख़िलाफ़ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे।
 
अमेरिका के फ़ेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (अजित पाई) ने तर्क दिया है कि नेट न्यूट्रैलिटी को ख़त्म किए जाने से नई खोजों को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन उनके सहयोगी ने कहा है कि जिन्होंने बदलाव के ख़िलाफ़ वोट किया उनका तर्क है कि ये इंटरनेट की कुंजी को कुछ चंद लोगों के हाथों में सौंप देगा।
 
अमेरिका में नेट न्यूट्रैलिटी पर वोटिंग हुई थी जिसमें इसे बहुमत से ख़त्म कर दिया गया।
 
क्या पड़ेगा असर
फ़िलहाल, इंटरनेट एक हाईवे की तरह है जहां सारी ट्रैफ़िक एक समान और एक स्पीड से चलती है। इसे नेट न्यूट्रैलिटी कहा जाता है। इससे गूगल जैसी बड़ी कंपनियां छोटी कंपनियों की सामग्री को रोक नहीं सकतीं। लेकिन अमेरिका में इस पर वोटिंग से नेट न्यूट्रैलिटी में बुनियादी बदलाव आ सकता है।
 
अबसे कंपनियां भुगतान के जरिए प्रतियोगिता में वरीयता हासिल कर सकेंगी। इस बदलाव के बाद कुछ कंपनियों को तो इंटरनेट पर आने से भी रोका जा सकता है। जो पैसे नहीं ख़र्चेंगे उनका धंधा ठप हो जाएगा और बड़ी कंपनियों का इंटरनेट पर एकाधिकार हो जाएगा।
 
आलोचकों का कहना है कि बिना नेट न्यूट्रैलिटी के ये छोटी कंपनियां कभी सफल नहीं होतीं। लेकिन इंटरनेट सेवाएं देने वाले सोचते हैं कि नेट न्यूट्रैलिटी का ख़ात्मा एक अच्छा क़दम है।
 
उनका तर्क ये है कि वो इससे होने वाले मुनाफ़े का निवेश इंटरनेट के बुनियादी ढांचे में करेंगे। इससे दूर दराज़ और ग्रामीण इलाक़े में इंटरनेट सेवा में सुधार होगा। लेकिन अधिकांश लोगों का कहना है कि अतिरिक्त मुनाफ़ा शेयर धारकों की जेब में जाएगा।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra : टेक यूजर के लिए क्या खास है?

अगला लेख