Hanuman Chalisa

लक्ज़री कार चुरा के ले जा रहे थे गधे!

गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (11:28 IST)
दक्षिण अफ़्रीका में गधों की मदद से लक्ज़री कार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने चोरी की गई एक लक्जरी कार को गधों की मदद से नदी पार खींचकर जिम्बाब्वे में तस्करी करने की कोशिश नाकाम कर दी है।
 
स्थानीय पुलिस का कहना है कि कार तस्करी करने की कोशिश नाकाम रहने के बाद संदिग्ध चोर जिम्बाब्वे की ओर फरार हो गए। पिछले साल दिसंबर में डरबन से चोरी होने वाली एक कार भी इसी नदी से मिली थी, जिसे गधों की मदद से नदी पार ले जाया गया था।

स्थानीय पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस नए तरीके के पीछे कौन सा आपराधिक गिरोह काम कर रहा है।
 
लिस ब्रिगेडियर मोजअपीलो का कहना है कि मर्सिडीज बेंज सी-220 कार नदी लंपोपो से बरामद की गई। स्थानीय मीडिया ने ब्रिगेडियर के हवाले से बताया कि चोर नदी से वाहन को निकालने के लिए गधों का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन पुलिस ऐन उसी समय पहुंच गई, जब गधों की मदद से रेत से गाड़ी को खींच कर बाहर निकाला जा रहा था।
 
अभी यह साफ़ नहीं हो पाया कि चोरों ने कार चलाकर ज़िम्बाब्वे क्यों नहीं पहुंचाया। कयास लगाया जा रहा है कि आधुनिक वाहनों में आम तौर पर ट्रैकिंग उपकरण लगा होता है और अगर उसे स्टार्ट कर लिया जाए तो सैटेलाइट की मदद से उसका पता लगाया जा सकता है।
Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख