sundarkand
✕

दक्षिण अफ़्रीका: संदिग्ध शिकारी को खा गए शेर

Updated: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (11:09 IST)
दक्षिण अफ़्रीका के क्रूज़र नेशनल पार्क में एक संदिग्ध शिकारी को शेर मिलकर खा गए। पुलिस ने घटना की जानकारी दी। शेरों ने संदिग्ध शिकारी का ज़्यादातर शरीर खा लिया। लेकिन इसके बचे-खुचे हिस्से एक गेम पार्क में मिले।
 
लिम्पोपो प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोत्शे एनगोएपे ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "ऐसा लगता है कि पीड़ित गेम पार्क में शिकार कर रहा था, तभी उस पर शेरों ने हमला कर दिया और उसे मार डाला।" उन्होंने बताया, "शेर उसका लगभग पूरा शरीर खा गए और सिर्फ उसका सिर और कुछ टुकड़े छोड़ दिए।"
 
बढ़ा है शेर का शिकार
दक्षिण अफ़्रीकी वेबसाइट 'आईविटनेस न्यूज़' के मुताबिक, मृतक के शरीर के टुकड़ों के पास एक लोडेड राइफल मिली है। लिम्पोपो प्रांत में हाल के दिनों में शेरों का शिकार काफी बढ़ा है। अफ्रीका और बाहर भी शेर के शरीर के कुछ हिस्सों का इस्तेमाल कई बार पारंपरिक दवाइयों में भी किया जाता है।
 
वन्यजीव चैरिटी संस्था बॉर्न फ्री फाउंडेशन के मुताबिक, शेर की हड्डियां और दूसरे शरीर के हिस्सों की दक्षिण पूर्व एशिया में ख़ूब मांग है, जहां इसे कई बार बाघ की हड्डियों के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। जनवरी 2017 में लिम्पोपो में ही तीन नर शेर मृत पाए गए थे। उन्हें ज़हर देकर उनके पंजे और सिर काट लिए गए थे।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख