dharma sangrah
✕

ब्लॉग: 'यहाँ कन्हैया लाल था, वहाँ कन्हैया पाकिस्तानी हूँ'

Updated: मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (12:24 IST)
सांकेतिक फोटो
- वुसतुल्लाह खान (राजनीतिक विश्लेषक, पाकिस्तान)
मेरी पैदाइश रहीमयार खान के जिस घर में बंटवारे के 15 साल बाद हुई वो मेरी दादी फ्रॉम पटियाला को 14 साल पहले आवंटित हुआ था। घर के पिछले हिस्से में एक कमरे का दरवाज़ा हमेशा बंद रहता था। दादी का कहना था कि इस कमरे में हिंदुओं की मूर्तियां हैं।
 
साल 1971 में उनके इंतकाल के बाद जब दरवाजा खोला गया तो सीढ़ियां हॉलनुमा ठंडे कमरे के अंदर उतर रही थीं। छत पर देवी-देवताओं की रंगीन तस्वीरें और कुछ हिंदी शब्द बहुत स्पष्ट थे। मगर फर्श ईंटों के मलबे ने छुपा रखा था। मेरे चाचा ने दरवाज़ा जल्दी से ये कहकर बंद कर दिया अंदर सांप-बिच्छू हैं, कहीं बाहर न आ जाए। मोहल्ले का अनपढ़ इतिहासकार सरदार मोची था।
 
जान बचाने के लिए...
उसे मैं रोज़ाना अख़बार पढ़कर सुनाता था। एक दिन सरदार ने बताया कि आप जिस घर में रहते हो, वो किराड़ों का मंदिर और मरघट था और फूल भारती के नाम से जाना जाता था। मैंने पूछा किराड़ क्या होते हैं, वे यहाँ से क्यों चले गए? सरदार ने बताया किराड़ हिंदुओं को कहते हैं और वे बस चले गए जैसे मैं यहाँ आ गया। सब जान बचाने के लिए अमृतसर से निकल रहे थे तो मैं भी चल पड़ा।
 
मैंने पूछा अमृतसर यहाँ से कितनी दूर है? कहने लगा तेज़-तेज़ पैदल चलो तो 24 से 25 दिन लगते हैं। फिर सरदार मोची सिर झुकाए चमड़े की डोरी से देसी खेड़ी की सिलाई पूरी करने में लग गया। 2004 के भारत के लोकसभा चुनाव कवर करने के दौरान जालंधर में 81 साल के रिटायर्ड टीचर हरमिंदर सिंह मजीठिया साहब से मुलाकात हुई।
 
दिल्ली में सिख विरोधी दंगे...
हर कोई कहता है कि बंटवारे में एक करोड़ लोग पलायन कर गए और लाखों मारे गए। लेकिन किसी एक कातिल का नाम भी कोई नहीं बताता? यह अजीब सा नहीं लगता? मजीठिया साहब ने कहा पुत्तर खोज करना बहुत आसान है। अगर उस दौर के सभी थानों के रिकॉर्ड छप जाए तो! लेकिन ऐसा कौन होगा और कौन करने देगा?
 
आप तो 1947 के कातिलों को खोज रहे हैं। हमें तो 1984 में दिल्ली के तीन हज़ार सिखों के कातिलों का नाम तक नहीं मालूम। मुझे अपने घर का पिछला कमरा याद आ गया जो दरवाज़ा बंद करते हुए मेरे चाचा ने कहा था अंदर सांप-बिच्छू हैं, कहीं बाहर न आ जाएं।

पांचवीं कक्षा तक सोशल साइंस की क्लास में मास्टर लतीफ के जिज्ञासु बच्चों को ये जानकारी हो गई थी कि हिंदू कैसे होते हैं? मक्कार, चालबाज़, लालची, मुसलमानों के दुश्मन, बगल में छुरी, मुंह में राम-राम, सर पर पूरे बाल नहीं होते बस चुटिया होती हैं जिसे बोदी कहते हैं और अगले दो दांत जरा से बाहर निकले होते हैं।
 
कन्हैया लाल का किस्सा...
एक दिन एक नया बच्चा आया कि 'यह कन्हैया लाल और आज से ही कक्षा में बैठेगा।' एक बच्चे से रहा न गया 'सर यह कैसा नाम है?'' बेटा जी ये हिंदू है लेकिन यहीं रहता है। बैठ जाओ।' जब आधी छुट्टी की घंटी बजी तो कन्हैया लाल प्ले ग्राउंड में अलग-थलग बैठ गया लेकिन हम आश्चर्यचकित बच्चों ने उसे घेर लिया। 
 
'लेकिन उसके सर पर तो बोदी नहीं पूरे बाल हैं, अरे देखो उसके तो अगले दो दांत भी बाहर नहीं निकले हुए, आप क्या भारत से आए हो कन्हैया लाल? तुम्हारे अब्बा-अम्मी तुम्हें छोड़ के चले गए क्या?' कन्हैया लाल ने कोई जवाब नहीं दिया। एक सप्ताह बाद हम बच्चे भी भूल गए कि वह कोई हिंदू है।
 
दस बारह बरस पहले कन्हैया लाल कपड़े का कारोबार खत्म कर अचानक पत्नी बच्चों सहित 44 साल की उम्र में दिल्ली चला गया। अब कोई दो साल पहले वह 15 दिन के वीज़ा पर पाकिस्तान आया। सबसे पुराने दोस्त इकट्ठे हुए। वो कहने लगा कि कपड़े का काम वहाँ भी अच्छा चल रहा है पर दिल नहीं लगता। मैं यहाँ कन्हैया लाल हुआ करता था, वहाँ कन्हैया पाकिस्तानी हूँ!
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख