Daily Horoscope
✕

डायनासोर पर गलती 10 साल के बच्चे ने पकड़ी

Updated: मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (11:42 IST)
लंदन स्थित नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम देखने पहुंचे, ऑटिज़्म से पीड़ित एक 10 साल के बच्चे ने प्रदर्शित डायनासोर में म्यूज़ियम की एक बड़ी ग़लती पकड़ कर लोगों को चौंका दिया। म्यूज़ियम ने स्वीकार किया है कि 10 साल के बच्चे ने बताया कि एक डायनासोर पर ग़लत लेबल लगाया गया है।
 
एसेक्स इलाके में रहने वाले चार्ली एस्पर्जर सिंड्रोम से ग्रस्त हैं। वो डायनासोर के फ़ैन हैं। इस बीमारी को आमतौर पर ऑटिज़म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर बताया जाता है, जिसमें पीड़ित खुद में खोया रहता है।
 
म्यूज़ियम में अपने परिवार के साथ घूमते हुए चार्ली ने पाया कि डायनासोर की प्रजातियों में से एक के बारे में दी गई जानकारी ग़लत है। हालांकि, उसके परिजनों को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ कि म्यूज़ियम ने ग़लती की है लेकिन चार्ली ने ये समझाने की पूरी कोशिश की कि जिस चित्र के ज़रिए डायनासोर को दिखाया गया है दरअसल वह दूसरी प्रजाति का है।
 
ख़ासियत
म्यूज़ियम स्टाफ़ ने चार्ली की तारीफ़ की और कहा कि वह जल्द ही ग़लती ठीक करेंगे। चार्ली के परिजन अपने दोनों बेटों को लेकर 21 जुलाई को लंदन म्यूजियम गए थे। जब दूसरे बच्चे डायनासोर देखने में व्यस्त थे तब चार्ली ने उनके बारे में पढ़ना शुरू किया।
डायनासोर की प्रजाति ऑविरैप्टर की ख़ासियत यह थी कि उसकी एक चोंच होती थी और वह पिछले पैरों से चलता था। लेकिन म्यूज़ियम में जो चित्र लगा था उसमें उसे चारों पैरों से चलता दिखाया गया था। चार्ली की मां जैडे ने बीबीसी को बताया कि उसे डायनासोर के बारे में अच्छी जानकारी है। उन्होंने कहा, ''जब वह काफी छोटा था तब से उसे जीवाश्मिकी से प्रेम है, जब वह तीन साल का था तब से उनके बारे में पढ़ रहा है।''
 
वादा
चार्ली के बारे में उन्होंने कहा कि उसे एस्पर्जर सिंड्रोम है जिसकी वजह से जब वह एक चीज के बारे में पढ़ना शुरू करता है तो फिर उसके बारे में सब कुछ जानकर ही रुकता है। चार्ली ने अपने परिजनों को बताया कि डायनासोर के बारे में ग़लत जानकारी लिखी हुई है और जिद करके उन्हें इंटरनेट पर इसके बारे में सर्च करने के लिए कहा।
 
म्यूज़ियम के प्रवक्ता ने कहा कि गैलरी को अलग-अलग ढंग से डिजाइन किया गया है जिसकी वजह से यह ग़लती हुई है। उन्होंने चार्ली को धन्यवाद भी कहा और ग़लती सुधारने का वादा किया।
Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

दिल्ली-मुंबई में ऐपल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, जानिए क्या है भारत में iPhone 18 Pro के दाम?

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

अगला लेख