suvichar
✕

#Balakot: वायुसेना सूत्रों ने बताया, भारतीय विमानों ने कैसे किया LOC पार

Updated: मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019 (11:54 IST)
भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने बीबीसी को बताया है कि भारतीय वायुसेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा पार करके कई निशानों पर हवाई हमले किए हैं। 
 
वायुसेना के अधिकारियों ने बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित को इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार तड़के अंबाला से कई मिराज विमान उड़े और बिना अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन किए, निश्चित लक्ष्यों पर बम बरसाए।
 
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "देश की रक्षा के लिए बहुत ज़बरदस्त क़दम उठाया है सेना ने और सेना को इस तरह का क़दम उठाने की छूट प्रधानमंत्री मोदी जी ने दी थी। अब सेना के पीछे पूरा देश खड़ा है"।
 
उन्होंने कहा, "पुलवामा में हमला करने वाले आतंकियों को 100 घंटे के भीतर मार गिराया गया, पाकिस्तान का मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लिया गया, भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान को न देने का निर्णय लिया गया, उसके बाद अब यह कार्रवाई की गई है।"
 
विमानों ने एलओसी को पार किया और नियंत्रण रेखा के नज़दीक बालाकोट नाम के एक क़स्बे पर बम गिराए।
 
वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि ये सारा अभियान आधे घंटे में पूरा हुआ। विमान तीन बजे तड़के उड़े और साढ़े तीन बजे तक सभी विमान सुरक्षित लौट आए।
 
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने सुबह कहा था कि भारतीय वायुसेना ने भारत-पाक नियंत्रण रेखा (एलओसी) का उल्लंघन किया है और पाकिस्तान की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की।
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना को बधाई देते हुए ट्वीट किया है - "मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम करता हूँ।"
पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि मुज़फ़्फ़राबाद सेक्टर से भारतीय विमानों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने त्वरित कार्रवाई की है।
 
उन्होंने ट्वीट किया, "भारतीय विमानों ने मुज़फ़्फ़राबाद सेक्टर से घुसपैठ की। पाकिस्तानी वायु सेना की तरफ़ से तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की गई जिसके बाद वो भागने लगे।"
<

Indian Air Force violated Line of Control. Pakistan Air Force immediately scrambled. Indian aircrafts gone back. Details to follow.

— Maj Gen Asif Ghafoor (@OfficialDGISPR) February 25, 2019 >
"भागते हुए उन्होंने हड़बड़ा कर कुछ बम गिराए जो बालाकोट के नज़दीक गिरे। इसमें कोई नुक़सान या कोई हताहत नहीं हुआ है।"
 
पाकिस्तान ने ये दावा ऐसे वक़्त में किया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच पुलवामा हमले को लेकर तनाव की स्थिति है। 
 
14 फ़रवरी को हुए हमले के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सुरक्षाबलों को ख़ुली छूट दे दी गई है।
 
वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा था कि अगर पाकिस्तान पर हमला होता है तो पाकिस्तान भी जवाबी कार्रवाई करेगा।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख