Hanuman Chalisa

गुरमीत राम रहीम को छुड़ाने की कोशिश के आरोप में सात कमांडो गिरफ़्तार

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (11:42 IST)
ख़बर है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार को पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी सुरक्षा में लगे सात कमांडोज़ ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की थी।
 
पुलिस की एफआईआर में कहा गया है कि फ़ैसले के बाद जब राम रहीम को गाड़ी में बैठाकर हैलिपेड ले जाया जा रहा था तो स्कॉर्पियो गाड़ियां राम रहीम की गाड़ी के आगे और पीछे आ गईं।
 
एफआईआर के मुताबिक, इसके बाद तीन कमांडों उतरकर राम रहीम की गाड़ी का गेट खोलकर उन्हें निकालने लगे और बाकी के चार कमांडों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने के लिए कहा। एक कमांडो ने कहा, "पिताजी को जाने नहीं देंगे। अपनी गाड़ी चलाओ और इन पुलिसवालों को कुचल डालो।"
 
बाल-बाल बचे सुरक्षाकर्मी
आरोप है कि इसके बाद कमांडोज़ ने राम रहीम को ले जा रहे सुरक्षाकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की भी कई बार कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिसकर्मियों ने कमांडों पर काबू पाकर उन्हें पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके अंदर से एक ऑटोमैटिक मशीनगन, एक माउज़र और कई ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए।
 
पुलिस ने इस मामले में 7 कमांडो को गिरफ़्तार कर लिया है। इनमें हिसार के ईएसआई कृष्ण दास, कैथल के हेड कॉन्स्टेबल अजय, सिरसा के ईएचसी राम सिंह और विजय सिंह, हिसार के कॉन्स्टेबल बलवान सिंह, प्रीतम सिंह और खुशबीर सिंह पर मामला दर्ज किया है। इनमें से 5 कमांडो हरियाणा पुलिस के जवान हैं और अधिकतर 8 से 12 साल से डेरा प्रमुख की सुरक्षा में लगे हुए थे।
 
पूर्व नियोजित थी बाबा के भक्तों की हिंसा
वहीं, पुलिस का कहना है कि बीते शुक्रवार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को दोषी क़रार दिए जाने के बाद हुई हिंसा पूर्व नियोजित थी।
 
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का मानना है कि पंजाब के बठिण्डा में हिंसा शुरू करने के लिए 'टमाटर तोड़ दो' कोडवर्ड इस्तेमाल किया गया जबकि संगरूर के लिए कोडवर्ड था 'सब्जी तैयार है, वर्ताउनी है।' पंजाब पुलिस ने हिंसा करने की पूर्व नियोजित योजना का पर्दाफ़ाश करने का दावा किया है।

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

अगला लेख