suvichar
✕

चंगेज़ ख़ान की तस्वीर 'कुचलने' वाले को जेल

Updated: शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (13:03 IST)
एक चीनी शख़्स को मंगोल शासक चंगेज़ ख़ान की तस्वीर के अपमान के लिए एक साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। घटना चीन के स्वायत्त क्षेत्र भीतरी मंगोलिया की है।
 
दोषी की पहचान उनके उपनाम लुओ से की गई है। अदालत के मुताबिक, 19 वर्षीय लुओ ने मई में अपना एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह चंगेज़ ख़ान की तस्वीर पर पांव रखे हुए नज़र आ रहे थे। अदालत ने उन्हें नस्लीय नफ़रत फैलाने का दोषी क़रार दिया।
 
मंगोलों के लिए आस्था का मुद्दा
ख़बरों के मुताबिक, इसके बाद लुओ ने इस वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट कर दिया, जिस पर लोगों ने ख़ासी नाराज़गी जताई। चंगेज़ ख़ान मंगोल लोगों की आस्था से जुड़ी शख़्सियत माने जाते हैं।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, भीतरी मंगोलिया के स्वायत्त क्षेत्र के ऑरडोस शहर की एक अदालत ने लुओ को नस्लीय नफ़रत और नस्लीय भेदभाव को बढ़ावा देने का दोषी पाया।
 
एक स्थानीय सुरक्षा ब्यूरो के हवाले से समाचार संस्थान 'द पेपर' ने ख़बर दी है कि लुओ उस वीडियो में चंगेज़ ख़ान की तस्वीर को 'पांव तले कुचलते और उसका अपमान करते' दिख रहे थे। यह वीडियो उन्होंने चीन के चर्चित वीडियो प्लेटफॉर्म 'क्वायशू' पर पोस्ट किया था और इसे 'वीचैट' मैसेजिंग एप्लीकेशन पर कई ग्रुप्स और दोस्तों को भेजा था।
 
लुओ ने मांगी थी माफ़ी
इसके बाद सोशल मीडिया पर इसके ख़िलाफ़ कड़ी प्रतिक्रियाएं आईं और कई लोगों ने इसकी पुलिस में शिकायत की। इसके बाद इंटरनेट प्रशासन ने यह वीडियो हटा दिया। अदालत में सुनवाई के दौरान लुओ ने जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफ़ी मांगी।
 
नौ साल की उम्र में अनाथ होने वाले चंगेज़ ख़ान 1206 ई में निर्विवाद मंगोल शासक बन गए थे। 13वीं सदी में उन्होंने उत्तर-पूर्वी एशिया में अपने साम्राज्य का विस्तार किया था।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख