biodatamaker
✕

विदेश जा रहे हैं तो वहां के क़ानून को भी जान लें

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (14:36 IST)
रोज़ की भागमभाग से कुछ समय निकालकर आराम के लिए छुट्टियों में कहीं जाना काफ़ी सुकून देता है। लेकिन अगर ये सुकून क़ानून की जानकारी न होने की वजह से मुश्किल में बदल जाए तो स्थिति तकलीफेदह हो सकती है।
 
 
कई मुल्कों में ऐसे कानून हैं जिनमें वो बातें भी अपराध की श्रेणी में आती हैं जिन्हें हो सकता है कि आप जुर्म नहीं समझते। हाल ही में एक ब्रिटिश छात्र मैथ्यू हेज़ को संयुक्त अरब अमीरात में जासूसी के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें माफ़ कर रिहा कर दिया गया।
 
 
इस तरह के मामले आपकी छुट्टियों को ख़राब कर सकते हैं। इसलिए घर से निकलने से पहले अपने गंतव्य स्थान के बारे में जानना सही होगा। दरअसल, इस साल की शुरुआत में ब्रिटेन के विदेश एवं कॉमनवेल्थ देशों के दफ़्तर ने लोगों को उचित शोध करने के लिए जागरूक किया है।
 
 
प्रसिद्ध हस्तियां छुट्टियों में जहां दौरा करती हैं, वहां दूसरे लोग भी जाना चाहते हैं लेकिन इनमें से कुछ जगह ऐसी भी हैं असामान्य और अटपटे क़ानून हैं। अगर आप भी कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ टिप्स देना चाहेंगे ताकि आपकी छुट्टियां क़ानून के चक्कर में घिरने में बर्बाद न हों और आप उस जगह का पूरा लुत्फ़ उठा सकें।
 
 
थाईलैंड की करंसी पर ग़लती से भी पैर न रखें
लेज़-मजेस्ते क़ानून यहां का बहुत पुराना क़ानून है जिसके अनुसार थाई शाही परिवार का किसी भी तरह का अपमान, गंभीर अपराध माना जाता है।
 
 
अगर किसी को राजा, रानी या फिर उनके उत्तराधिकारी या फिर उनके प्रतिनिधि की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने, या फिर अपमान करने या फिर ख़तरा पहुंचाने के लिए दोषी पाया जाए, तो उसे 15 साल तक की क़ैद की सज़ा हो सकती है। ये क़ानून देश के लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों पर भी लागू होता है।
 
 
यहां च्युंइगम खाना मना है
थाईलैंड में च्युंइगम खाकर फ़र्श पर फेंकना भी अपराध की श्रेणी में शामिल है। इसके लिए आपको 400 पाउंड का जुर्माना हो सकता है और यदि भुगतान नहीं किया गया तो इसके लिए आपको जेल भी हो सकती है।
 
 
ऐसा ही सिंगापुर में भी है जहां दांतों से संबंधित और निकोटीन को छोड़कर च्युंइगम के ख़रीदने या बेचने पर रोक है। 2011 में बार्सिलोना में समुद्री तट से दूर कहीं भी सार्वजनिक जगह पर स्वीमिंग सूट पहनना गै़र-कानूनी था।
 
 
लेकिन इसके बाद स्थानीय लोगों ने स्थिति बदलने के लिए अभियान चलाया। उनका तर्क था कि शहर में अधिकतर लोग पर्यटक होते हैं। लेकिन अगर आप अर्धनग्न अवस्था में हैं तो इसके लिए आपको 100 पाउंड का भुगतान करना पड़ सकता है।
 
 
समुद्र में पेशाब न करें
अगर समुद्र में नहाते समय आपको पेशाब लगे तो भूल कर भी आलस न करें और अपने आप को थोड़ा सा तकलीफ दें। पुर्तगाल में ये गै़र-क़ानूनी है। हालांकि ये आपकी पहचान कैसे करेगा, ये अस्पष्ट है।
 
 
दवाइयां जांच लें
जापान में एलर्जी पैदा करने वाली दवाओं को प्रतिबंधित किया गया है। चाहे इसमें आपकी सर्दी-जुक़ाम की ही दवाएं क्यों न हो। अगर आपको जापान जाना है तो इन दवाओं को इस्तेमाल न करें। यदि आप इनके साथ पाए गए तो आपको पकड़े जाने पर वहीं रोक दिया जाएगा और सब दवाओं को ज़ब्त कर लिया जाएगा।
 
 
शॉर्ट्स की तस्करी न करें
और अगर आप फ्रांस जा रहे हैं तो इसके लिए आश्वस्त ज़रूर रहें कि आपके स्वीमिंग शॉर्ट आपके साथ न हों। कई स्वीमिंग पूल में स्पीडो क़ानून है। ये साफ़तौर पर स्वच्छता के लिए बनाया गया नियम है। हालांकि इसके लिए कोई सज़ा या जुर्माना नहीं है। इसके बिना आपको अनुमति मिल जाएगी।
 

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख